Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP government's Yamuna cleaning drive failed: AAP

भाजपा सरकार का यमुना सफाई का अभियान फेल : आप

Mon, 17 Nov 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
BJP government's Yamuna cleaning drive failed: AAP
कालिंदी कुंज पर झाग मिलने पर आप ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहार चुनाव समाप्त होते ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर यमुना सफाई अभियान में दिखावे और झूठ का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। आप विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा और कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार सोमवार सुबह कालिंदी कुंज पहुंचे और यमुना में तैर रहे झाग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीडियो में नदी के ऊपर फैली सफेद झाग की मोटी परत को दिखाते हुए दोनों विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार का यमुना सफाई का अभियान पूरी तरह फेल साबित हुआ है।आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि बिहार चुनाव खत्म हो गया, अब भाजपा की सफाई नौटंकी भी खत्म हो गई है। यमुना में हर तरफ सिर्फ झाग ही झाग दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा यमुना सफाई पर सिर्फ राजनीति कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि नदी का प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। संजीव झा ने कहा कि ऊपर से भले झाग की परत बर्फ जैसी लगे लेकिन यह असल में भाजपा सरकार के पापों की सफेद परत है, जिसने यमुना मां को ढक दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चुनौती दी कि वे कैमरे के सामने आकर यमुना जल का आचमन करें और वास्तविकता बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed