फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP government cornered on the issue of fee hike in private schools

Delhi News: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

Sun, 15 Feb 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
BJP government cornered on the issue of fee hike in private schools
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि कानून बनाकर प्रचार तो किया गया, लेकिन उस पर अमल कराने में सरकार विफल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भी कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से मनमानी और अनाप-शनाप फीस वसूल रहे हैं और बढ़ी हुई फीस न देने पर छात्रों को परीक्षा के प्रवेश पत्र देने से रोका जा रहा है या स्कूल में प्रवेश बाधित किया जा रहा है। नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक में बोलते हुए यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभिभावकों की सहमति के बिना फीस न बढ़ाने की बात कही थी, जबकि इस मुद्दे पर न्यायालय पहले ही रोक लगा चुका था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग अभिभावकों का पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को नाम न काटने के निर्देश तो दिए, लेकिन मनमानी फीस वसूली पर सख्ती नहीं दिखाई। यादव ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और स्कूल पहले ही फीस वृद्धि लागू कर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed