{"_id":"60d8703c8fa3936223042b28","slug":"biker-assaulted-in-road-rage-in-palam-area-allegedly-their-motorcycle-brushed-against-a-scooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोड रेज में बाइक सवार और उसके साथी को पीटा, रॉड से किया सिर पर हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोड रेज में बाइक सवार और उसके साथी को पीटा, रॉड से किया सिर पर हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद
Sun, 27 Jun 2021 06:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:04 PM IST
सार
रोड रेज की यह घटना 18 जून की दोपहर को हुई और इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपियों ने कथित तौर पर रॉड से सिर पर वार किया, जिससे बाइक सवार के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रोड रेज में बाइक सवार और उसके साथी को पीटा
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पालम इलाके में मामूली बात को लेकर बाइक सवार और उसके साथी के साथ मारपीट की गई। बाइक सवारों पर रॉड से भी हमला किया गया। बात सिर्फ इतनी थी कि उनकी मोटरसाइकिल ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रोड रेज की यह घटना 18 जून की दोपहर को हुई और इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपियों ने कथित तौर पर रॉड से सिर पर वार किया, जिससे बाइक सवार के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित के परिवार ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा है कि वह गंभीर रूप से घायल है और उसकी चोटें गंभीर हैं। हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दो लोग दिख रहे हैं, उनमें से एक हाथ में डेंडा लेकर हेलमेट पकड़े हुए शख्स पर ताबड़तोड़ बरसा रहा है। दूसरा उसे घूंसा मार रहा है। एक महिला उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आ रही है। उसकी बात पर एक दूसरा आदमी दौड़ता हुआ आता है और उस पर वार करने लगता है। बाइक सवार के साथी को भी पीटा गया और उसका सिर खड़ी कार के बोनट से टकरा देता है।