{"_id":"6355c66c7ab3683f3c38869a","slug":"bike-riding-assailants-shot-and-killed-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों का दावा- पटाखा फोड़ने से रोकने पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों का दावा- पटाखा फोड़ने से रोकने पर गई जान
Mon, 24 Oct 2022 04:25 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:25 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त धीरज के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता, बड़ा भाई नीरज और बहन के साथ रहता था। शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस को धीरज को गोली मारे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूप नगर सुशांत विहार इलाके में शनिवार रात बाइक सवार हमलावरों ने कहासुनी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक के परिवार वालों ने रुपये की लेन-देन को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पटाखा फोड़ने से रोकने पर उसकी हत्या की गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त धीरज के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता, बड़ा भाई नीरज और बहन के साथ रहता था। शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस को धीरज को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि धीरज के परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल गए हैं।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक सवार कुछ युवकों से धीरज की कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान हमलावरों ने उसके सीने में गोली मार दी। अस्पताल में धीरज को मृत घोषित कर दिया गया।