फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bike rider delivery boy dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय की मौत

Fri, 27 Aug 2021 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Bike rider delivery boy dies due to car collision
नई दिल्ली। करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहा जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जोमैटो के कर्मचारियों और परिजनों ने पुलिस पर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं एक युवक का बैग छीन लिया, जिसमें पांच लाख रुपये थे। आरोप के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को बृहस्पतिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास हादसे की जानकारी मिली थी। हर्ष विहार निवासी विनोद कुमार (45) खाना पहुंचाने जा रहा था। कार में चार युवक सवार थे। हादसे के बाद चालक को छोड़कर सभी फरार हो गए। कार से शराब की बोतल और ग्लास बरामद हुए। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से हादसा हुआ औैर कार के सभी एयरबैग खुल गए थे। पुलिस ने कार चालक करोलबाग निवासी रचित सिंघल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलने के बाद विनोद के परिजन और जोमैटो के कई कर्मचारी थाने के पास जमा हो गए। आरोप लगाया कि इस दौरान कार चालक से मिलने कई लोग आ जा रहे थे। उन लोगों ने थाने में जा रहे एक युवक से बैग छीन लिया। जिसमें करीब पांच लाख रुपये थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसे पुलिस को रिश्वत देने के लिए लाए गए थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के पेशे से वकील आशीष कपूर ने पुलिस को फोन कर दावा किया कि वह करोलबाग के आस पास थे। इसी दौरान कुछ युवक उनका पीछा करने लगे। वह मदद के लिए थाने के भीतर जा रहे थे। इसी दौरान बाहर मौजूद लोगों ने उससे पैसे छीन लिए। उनका दुर्घटना वाले मामले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed