फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Big disclosure of Lawrence Bishnoi- Goldie Brar got Sidhu Musewala killed on my behest

Sidhu Musewala Killing : लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा खुलासा- मेरे कहने पर ही गोल्डी बराड़ ने कराई सिद्धू मूसेवाला की हत्या

Thu, 02 Jun 2022 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 03:52 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने गैंगस्टर ने किया स्वीकार। तीन महीने से रची जा रही थी साजिश। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर तभी से मौके की तलाश में घूम रहे थे। 

विज्ञापन
Big disclosure of Lawrence Bishnoi- Goldie Brar got Sidhu Musewala killed on my behest
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई ने बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे। हालांकि, आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्रोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल व डीसीपी राजीव रंजन लॉरेंस बिश्रोई से बुधवार को कई घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मोहाली में पिछले साल सात अगस्त को उनके गिरोह के सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


विक्की की हत्या के आरोपी सिद्धू मूसेवाला के यहां ठहरे थे। इसी का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि सिद्धू मूसेवाला दविंदर बंबीहा को सपोर्ट कर रहा था। वह अपने हर गाने में बंबीहा का जिक्र करता था। हत्या का कारण म्यूजिक इंडस्ट्री का करोड़ों रुपये का बिजनेस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश करीब तीन महीने पहले रची गई थी। बिश्रोई ने गोल्डी बराड़ से बात कर सिद्धू का काम तमाम करने के लिए कहा था। 

80 पुलिसकर्मी व कमांडो की देखरेख में हो रही है पूछताछ
मूसेवाला की हत्या के बाद उत्तर भारत में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लॉरेंस से कड़ी सुरक्षा में रोहिणी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में पूछताछ हो रही है। कार्यालय में 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं। इनमें स्पेशल सेल, रोहिणी स्पेशल स्टाफ के पुलिसकर्मी व दिल्ली पुलिस के कमांडो शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।


जेल में कुछ महीने से लॉरेंस ने नहीं किया मोबाइल का इस्तेमाल
लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले कुछ महीने से तिहाड़ जेल में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया है। ऐसे में पुलिस इस बात का पता कर रही है कि उसने गोल्डी बराड़ को मूसेवाला की हत्या के लिए कैसे निर्देश दिए थे। हालांकि कुछ महीने पहले तक लॉरेंस तिहाड़ में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था और वह सिग्नल एप से बात कर रहा था।

पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लॉरेंस शुरुआत में पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस से पूछताछ के दौरान शुरू में तो लॉरेंस ने कहा कि उसका मूसेवाला की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। लॉरेंस खुद को सोशल मीडिया पोस्ट से भी अलग कर रहा है, जिसमें उसके गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। असल में लॉरेंस और गोल्डी बराड़ हर बार नए शूटर्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि पुलिस उन तक आसानी से न पहुंच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed