फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bicycle will now increase brotherhood and nationalism, World Bicycle Day on 3rd June

Azadi Ka Amrit Mahotsav : अब साइकिल से बढ़ेगा भाईचारा और राष्ट्रवाद,  3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाएगी केंद्र सरकार

Sun, 29 May 2022 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 05:44 AM IST
सार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 3 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का मूल मकसद देश में भाईचारे और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना है। इसके साथ ही युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के बेहतरीन विचारों से प्रेरित करना और जलवायु परिवर्तन व बिगड़ते लाइफस्टाइल को सुधारने पर फोकस रहेेगा।

विज्ञापन
Bicycle will now increase brotherhood and nationalism, World Bicycle Day on 3rd June
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तर्ज पर पहली बार केंद्र सरकार विश्व साइकिल दिवस मनाने जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 3 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का मूल मकसद देश में भाईचारे और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना है।

विज्ञापन


इसके साथ ही युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के बेहतरीन विचारों से प्रेरित करना और जलवायु परिवर्तन व बिगड़ते लाइफस्टाइल को सुधारने पर फोकस रहेेगा। 3 से 14 जून तक 75 स्थानों पर चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।  केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तीन जून को विश्व साइकिल दिवस आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन


पहली बार विश्व साइकिल दिवस पर देशभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्कूल से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल होंगे। विश्व साइकिल दिवस के आयोजन को लेकर सरकार ने खेल विभाग के सचिव की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भी बनाई है। इसके अलावा एनएसएस के डायरेक्टर पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय एक अन्य समिति भी रूपरेखा बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट, सिंघु, नीरज चोपड़ा समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
थीम के तहत देश के 75 स्थानों पर एक साथ सुबह छह से नौ बजे तक करीब साढ़े सात किलोमीटर की साइकिल रैली होगी। साइकिल दिवस कार्यक्रम में विराट कोहली, पीवी सिंधु, नीरज चोपड़ा समेत पिछले दिनों खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी समेत सरकार के मंत्री व सांसद भी शामिल होंगे।


दिल्ली में दिखेगी 1947 की झलक
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर दिल्ली में साइकिल1947 की थीम पर झलक दिखेगी। इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर 750 युवा साइकिल चलाएंगे। जबकि एक हजार छात्र इसमें शामिल होंगे। स्कूलों में भी छात्र इस थीम पर अपना प्रोजेक्ट वर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed