{"_id":"5d3768c58ebc3e6cf90fafdb","slug":"bheemrao-university-cutoff-exceeded-ashram-news-noi4509333125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमराव यूनिवर्सिटी की 96.75 फीसदी पर रही सबसे अधिक कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमराव यूनिवर्सिटी की 96.75 फीसदी पर रही सबसे अधिक कटऑफ
विज्ञापन
नई दिल्ली। डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने अपनी पांचवीं कटऑफ जारी कर दी है। विवि में कुछ कोर्सेज की सीटें भर गई हैं, जबकि कुछ ऐसे भी कोर्सेज हैं जिनकी सीटें खाली हैं। इस कटऑफ में दिल्ली से बाहर के सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए साइकोलॉजी-ऑनर्स की कटऑफ सबसे अधिक 96.75 फीसदी रही है। दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए इस कोर्स की सीटें भर चुकी हैं। बीए-ऑनर्स नागरिक शास्त्र में दिल्ली के ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 62.75 प्रतिशत कटऑफ जारी की गई है, जबकि अन्य सभी पाठ्यक्रमों में ईडब्ल्यूएस वर्ग की सीटें भर चुकी हैं। सामान्य वर्ग के साथ ही एससी/एसटी ओबीसी वर्ग के पास दाखिले का मौका उपलब्ध है।
पांचवीं कटऑफ में बीए-ऑनर्स इकोनॉमिक्स के लिए दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 94 फीसदी, जबकि दिल्ली से बाहर के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 94.75 फीसदी है। इस कोर्स में ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी व एसटी श्रेणी की सीटें भर चुकी हैं। बीए-ऑनर्स अंग्रेजी के लिए दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 90.75 फीसदी और एससी श्रेणी के लिए 79 फीसदी रखी गई है। दिल्ली के बाहर के सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 93.75 फीसदी है और एससी श्रेणी के लिए 84.50 फीसदी रखी गई है। विवि में अभी बीए-ऑनर्स इतिहास में दिल्ली और दिल्ली के बाहर के विद्यार्थियों के लिए सीटें हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी की सीटें भर चुकी हैं। इसी तरह से बीए-ऑनर्स सोशल साइंस व ह्यूमेनिटीज की दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 87.25 फीसदी और दिल्ली के बाहर के विद्यार्थियों के लिए 93.25 फीसदी रही है। चौथी कटऑफ में ग्लोबल स्टडी में बीए, लॉ एंड पॉलिटिक्स में बीए के लिए भी कुछ सीटें बची हैं।