फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait said kisan movement will have to go on for eight more months 

किसान आंदोलन 8 महीने और: राकेश टिकैत बोले- गेहूं की फसल काट के लौटेंगे अंन्नदाता, 10 मई के बाद से लड़ाई पकड़ेगी रफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 09:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait said kisan movement will have to go on for eight more months 
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि किसान आंदोलन आठ महीने और चलेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे अधिकारों और भूमि का सवाल है। 
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि 10 मई के बाद यह आंदोलन और तेज होगा। इस बीच किसान गेहूं की फसल को काटने में लगे रहेंगे। टिकैत ने कहा कि किसान 10 मई तक गेहूं की फसल काटकर लौटेंगे तो आंदोलन और तेज होगा। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या को बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। अप्रैल में खेत में काम पूरा कर चुके गांव के किसानों को बारी-बारी से यूपी गेट आने की जिम्मेदारी देने पर विचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को बाजपुर और खटीमा में भूमि बचाओ मुहिम के 10 माह पूरे होने पर यूपी गेट पर किसानों ने एक घंटे का उपवास रखकर सांकेतिक विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने उत्तराखंड सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने प्रदेश के किसानों को न्याय नहीं दिया तो फिर बड़ा आंदोलन होगा। इस बीच किसानों ने राकेश टिकैत के गुजरात दौरे की भी रणनीति बनाई। वहीं, किसानों के बीच बिजली कटौती की समस्या भी दूर हो गई है।
उत्तराखंड में भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक और गाजीपुर किसान आंदोलन के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि उनके नेतृत्व में यूपी गेट पर किसानों ने एक घंटे का उपवास रखकर सांकेतिक विरोध किया। उनके साथ उधमसिंह नगर के लोग व भाकियू के पदाधिकारी भी बैठे हुए थे।  

जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि वर्ष 2020 में एक जून को उन्होंने भूमि बचाओ मुहिम के द्वारा राज्य सरकार के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन शुरू किया था। जो अभी भी अलग-अलग जगह पर किसान संगठनों द्वारा जारी है। इसी दौरान किसान आंदोलन के जोर पकड़ने के चलते नवंबर से वह किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका में हैं। बताया कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बाजपुर की 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि व खटीमा के उलानी गांव की 125 एकड़ भूमि के मामले में किसानों ने सांकेतिक उपवास किया। 

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बाजपुर और खटीमा के प्रभावित किसानों और मजदूरों को जल्द से जल्द उनके अधिकार वापस किए जाएं। उनके साथ किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड से कर्म सिंह पड्डा, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन, ऑल इंडिया किसान मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय किसान सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डीपी सिंह, प्रगतिशील महिला संगठन की महासचिव पूनम कौशिक, आंदोलन कमेटी के सदस्य गुरसेवक सिंह मोहार, विक्रमजीत सिंह गिल, प्रताप सिंह संधू, हरदयाल सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, किरपाल सिंह, उपकार सिंह, राजकुमार  काम्बोज, गगन सरना ने उपवास किया। बताया गया कि आगामी 4 और 5 अप्रैल को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गुजरात में कई जगह सभाएं हैं। उसके लिए किसान संगठनों से लगातार सम्पर्क कर वहां पहुंचने की अपील की जा रही है।


बिजली की समस्या हुई दूर, किसानों को राहत
प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने बताया कि बीते दिनों से आंदोलन स्थल पर बिजली की काफी समस्या थी। किसान लगातार बिजली काटने के आरोप लगा रहे थे। इस पर प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की गई थी। जिसमें उन्होंने जल्द केबल लाइन को चेक कराकर सप्लाई चालू कराने का भरोसा दिया था। देर रात में ही यूपी गेट पर सभी जगह की बिजली चालू हो गई। इससे किसानों ने राहत महसूस की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed