{"_id":"5f57d63a8ebc3e54d0650b68","slug":"beaten-for-not-paying-25000-loan-died-in-hospital-ashram-news-noi534947573","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के 25 हजार नहीं चुकाने पर पीटा, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के 25 हजार नहीं चुकाने पर पीटा, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन के 25 हजार नहीं चुकाने पर पीटा, अस्पताल में मौत
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के डीबीजी रोड इलाके में लोन के 25 हजार रुपये नहीं चुकाने पर 70 वर्षीय फाइनेंसर और उसके साथी ने युवक को बुरी तरह पीट दिया। 5 दिन तक जिंदगी के लिए अस्पताल में जंग लड़ने के बाद सोमवार को युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त शादाब (28) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी फाइनेंसर शाहाबुद्दीन (70) और उसके साथी आदिल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। डीबीजी रोड थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गाड़ियों की मरम्मत करने वाला शादाब परिवार के साथ झंडेवालान इलाके में रहता था। एक माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। करीब एक साल पूर्व उसने शाहाबुद्दीन नामक फाइनेंसर से 25 हजार रुपये लोन लिया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शादाब लोन नहीं चुका पा रहा था। लॉकडाउन में उसकी हालत और खराब हो गई थी। फाइनेंसर लगातार रुपयों की मांग रहा था। बृहस्पतिवार को शाहाबुद्दीन ने शादाब को मुखर्जी मार्ग स्थित अपने घर बुलाया था। वहां उसने रुपयों की मांग की। मना करने पर उसने आदिल के साथ मिलकर शादाब की पिटाई कर दी। शादाब के बेहोश होने पर दोनों फरार हो गए। शादाब को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।