फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Banglabandhu Chair to be established in Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी बांग्लाबंधु चेयर, छात्रों को पढ़ाएंगे बांग्लादेशी प्रोफेसर

Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
सार

केंद्र सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के अन्तर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय में बांग्लाबंधु चेयर की स्थापना की जा रही है।

विज्ञापन
Banglabandhu Chair to be established in Delhi University
delhi university - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के अन्तर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय में बांग्लाबंधु चेयर की स्थापना की जा रही है। इस चेयर के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय की जरूरतों के अनुसार बांग्लादेश के विद्वान प्रोफेसर विभिन्न विषयों पर छात्रों को पढ़ाएंगे और उन्हें बांग्लादेशी संस्कृति के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन


आईसीसीआर और दिल्ली यूनिवर्सिटी के मध्य इस विषय पर सोमवार को एक मेमोरैंडम पर हस्ताक्षर किया जाएगा जिसमें बांग्लादेशी दूतावास के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।      
विज्ञापन


 आईसीसीआर के एक अधिकारी संजय वेदी ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के समय दोनों देशों के बीच शैक्षिक-सांस्कृतिक सहयोग को आगे बढ़ाने की बात हुई थी। यह समझौता उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अंतर्गत बांग्लादेश के विद्वान शिक्षक अपने क्षेत्र के बारे में यहां के छात्रों को जानकारी देंगे। भारत से पहले ही अनेक विद्वान शिक्षक बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में समय-समय पर अपना व्याख्यान देते हैं। उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के पारस्परिक संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed