फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bangla Sahib Gurdwara ruckus DSGMC files complaint against Arvind Kejriwal and AAP leaders in Delhi

बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे का मामला: डीएसजीएमसी ने अरविंद केजरीवाल और 'आप' नेताओं के खिलाफ दी शिकायत

Mon, 12 Oct 2026 04:57 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 04:57 AM IST
सार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में कथित हंगामे और घटना के भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। 
 

विज्ञापन
Bangla Sahib Gurdwara ruckus DSGMC files complaint against Arvind Kejriwal and AAP leaders in Delhi
बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में कथित हंगामे और घटना के भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। 

विज्ञापन


डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका समेत पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत सौंपी। कमेटी ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।   दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने दी अपनी शिकायत में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पवित्र परिसर के अंदर राजनीतिक नारे भी लगाए, जिससे धार्मिक माहौल खराब हुआ। और गुरु घर की पवित्रता और मर्यादा का उल्लंघन हुआ। कमेटी ने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस के गुरुद्वारे में प्रवेश करने की निंदा करते हुए कहा था कि गुरुद्वारों के दरवाजे जरूरतमंदों को आश्रय देने के लिए हमेशा खुले रहते हैं। वहीं, आप नेताओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए गुरुद्वारे में दाखिल हुई थी। इस मुद्दे को लेकर रविवार शाम आप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक जनरैल सिंह ने प्रेस वार्ता कर डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के प्रवेश पर भी उठाए सवाल
कालका ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गुरुद्वारे के मुख्य दरबार हॉल में प्रवेश नहीं किया था, बल्कि परिसर के भीतर से गुजरने वाले रास्ते का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों को वर्दी में गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश नहीं करना चाहिए था।


पुलिस ने दुर्भवनापूर्ण मंशा से वीडियो प्रसारित करने की कही बात
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा था कि पुलिसकर्मी उस साझा रास्ते से गुजर रहे थे, जिसका इस्तेमाल श्रद्धालु जूते उतारने के स्थान तक पहुंचने के लिए करते हैं। उन्होंने प्रसारित वीडियो को दुर्भावनापूर्ण मंशा से साझा किए जाने की बात कही और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed