{"_id":"646edcce55cc794a3605e983","slug":"ball-shaped-tumor-removed-from-woman-head-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द से परेशान महिला: जांच में पता चली बीमारी; आठ घंटे में निकाला सिर से 163 ग्राम गेंद जैसा ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरदर्द से परेशान महिला: जांच में पता चली बीमारी; आठ घंटे में निकाला सिर से 163 ग्राम गेंद जैसा ट्यूमर
Thu, 25 May 2023 09:28 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 09:28 AM IST
सार
दिल्ली के नेहरू विहार की रहने वाली अफसाना के सिर से गेंद के आकार का ट्यूमर निकाला है। सिर में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नेहरू विहार में रहने वालीं 37 वर्षीय अफसाना के सिर से गेंद की आकार का ट्यूमर निकाला गया है। मरीज अब ठीक है और तेजी से रिकवरी कर रही है। दरअसल महिला को जब कई बार सिर में हल्का सिरदर्द हुआ तो उसे नई दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां दिमाग की एमआरआई करवाने पर मस्तिष्क में एक चमड़े की क्रिकेट गेंद के आकार का ट्यूमर का पता चला। इसे हटाने में करीब आठ घंटे लगे।
विज्ञापन
महिला का उपचार करने वाले डॉ. रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक साइलेंट ब्रेन ट्यूमर था। इसमें बार-बार सिरदर्द, देखने में कमी, कमजोरी, दौरे, संतुलन की कमी और बांझपन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन इस मामले में मरीज में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। उसे केवल हल्के सिरदर्द की शिकायत की। जांच के बाद महिला के मस्तिष्क में 4.6 x 4.1 x 3.7 सेमी के आकार का ट्यूमर दिखा। इसका पता चलने के बाद एडवांस उपकरणों और टेक्नोलॉजी से उपचार किया गया और महिला को 29 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। 25 दिन बाद महिला की हालत बेहतर है।
विज्ञापन