फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Baby weighing 704 grams remained on ventilator for 80 days got life

जाखो राखे साइयां: 80 दिन तक वेंटिलेटर पर रहा 704 ग्राम भार वाला शिशु, मिला जीवन

Thu, 07 Apr 2022 04:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 04:22 AM IST
सार

महज 704 ग्राम वजन वाले इस शिशु के बारे में अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. राहुल नागपाल ने बताया कि 115 दिन तक गहन उपचार के बाद शिशु को स्वस्थ घोषित किया गया।

विज्ञापन
Baby weighing 704 grams remained on ventilator for 80 days got life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

जाखो राखे साइयां, मार सकै न कोय। ये पंक्ति दिल्ली के एक नवजात शिशु की कहानी बयां कर रही है जो 80 दिन तक वेंटिलेटर पर रहते हुए अपनी जिंदगी के लिए लड़ता रहा।

विज्ञापन


शिशु का भार महज 704 ग्राम था। जन्म लेते ही शिशु को कार्डिएक अरेस्ट आ गया। उसके कुछ समय बाद शिशु को ब्रेन हेमरेज तक हो गया। इसके बाद शिशु संक्रमण की चपेट में भी आया। उपचार के बाद  उसे स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में आईवीएफ के जरिए दो शिशु का जन्म हुआ थआ जिनमें से एक की मौत हुो गई। जबकि दूसरे शिशु में अलग अलग कई बीमारियों की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 704 ग्राम वजन वाले इस शिशु के बारे में अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. राहुल नागपाल ने बताया कि 115 दिन तक गहन उपचार के बाद शिशु को स्वस्थ घोषित किया गया। डॉ. नागपाल के अनुसार चिकित्सीय क्षेत्र में ऐसे बहुत कम मामले देखने को मिलते हैं जो एक लंबी लड़ाई के बाद सफलता हासिल कर वापस लौटते हैं। 

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां को कुछ परेशानियों के चलते समय से पहले प्रसूति करानी पड़ी। सामान्य तौर पर 25 सप्ताह गर्भधारण की प्रसूति कराने में काफी चुनौतियां रहती हैं।


ऐसे मामलों में तात्कालिक मृत्यु दर 50 फीसदी होती है। चूंकि दूसरा कोई विकल्प भी नहीं था इसलिए डॉक्टरों ने पूरी योजना को तैयार कर जब डिलीवरी कराई तो जुड़वां शिशु का जन्म हुआ लेकिन इनमें से एक मृत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed