{"_id":"6179a61007c5b43b5f593e61","slug":"ayodhya-included-in-chief-minister-s-pilgrimage-plan-ashram-news-noi6128404137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या भी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को रामलला के दर्शन कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कोरोना काल में बंद पड़ी योजना के एक माह बाद शुरू होने से अयोध्या जाना संभव होगा। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि दिल्ली के सभी बुजुर्गों का श्रवण कुमार बनकर उनको रामलला के दर्शन करवाऊं।
मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने बताया कि कैबिनेट में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल कर लिया गया है। अब तक इसमें जगन्नाथपुरी, उज्जैन, शिरडी, अमृतसर, जम्मू, द्वारका, तिरुपति, रामेश्वरम, हरिद्वार, मथुरा और बोधगया स्थान शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत दिल्ली के बुजुर्गों के तीर्थयात्रा का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। बुजुर्ग अगर अपने साथ मदद करने के लिए परिवार के किसी सदस्य को लेकर जाना चाहें, तो उसका भी पूरा खर्च सरकार उठाती है।
अब तक 35 हजार लोगों ने की तीर्थयात्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत अब तक 35 हजार लोगों ने तीर्थयात्रा की है। कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन करें। योजना के तहत दिल्ली के बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। ट्रेन का टिकट, खाने, ठहरने, स्थानीय यात्रा तक का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग अपने साथ एक अटेंडेंट भी साथ लेकर जा सकते हैं। एसी ट्रेन से सभी तीर्थ यात्रियों को लेकर जाया जाता है और एसी होटल में ही ठहरने की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन
चार दिन की होगी अयोध्या यात्रा
दिल्ली सरकार ने 9 जनवरी 2018 को छह तीर्थ स्थलों से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की थी। बाद में सरकार ने नए तीर्थ स्थलों को इसमें शामिल कर लिया और कुल 12 रूटों पर ट्रेन के जरिये यात्रियों को भेजा जा रहा था। दिल्ली कैबिनेट ने आज तीर्थ स्थलों की सूची में अयोध्या को भी शामिल करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद यह बढ़कर अब 13 तीर्थ स्थल हो गए हैं। दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली तक की तीर्थ यात्रा चार दिनों की होगी।