{"_id":"649ee98cad1ce83c44076e46","slug":"auto-driver-died-after-falling-into-a-pothole-in-harsh-vihar-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मौत का गड्ढा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हादसा, गड्ढे में गिरने से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मौत का गड्ढा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हादसा, गड्ढे में गिरने से ऑटो चालक की मौत
Fri, 30 Jun 2023 09:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 09:23 PM IST
सार
हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर एक शख्स की मौत की खबर सामने आई बताया जा रहा है कि ऑटोरिक्शा लेकर जा रहे चालक की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑटो चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक ऑटो चालक की मौत की खबर सामने आई है। हर्ष विहार इलाके में बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। पानी से भरे गड्ढे में ऑटोरिक्शा का चालक गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब पीसीआर कॉल मिली थी। जिस पर बताया गया कि हर्ष विहार के पास बरसाती पानी के गड्ढे में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है। यहां पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास गड्ढा खुदा हुआ था। उसमें बारिश का पानी भर गया था।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि मृतक की पहचान 51 साल के सौरभ शर्मा के रूप में हुई है। पानी में गिरने के बाद ऑटो गड्ढे में फंस गया था। पुलिस को आशंका है कि ये एक हादसा है। गड्ढे के बारे में जानकारी नहीं थी। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन