फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   August drought in monsoon season after year 2014

Delhi News: वर्ष 2014 के बाद मानसून सीजन में अगस्त सूखा

Thu, 31 Aug 2023 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
August drought in monsoon season after year 2014
पूरे अगस्त महीने में केवल 11 दिन ही हुई हल्की बारिश
विज्ञापन


वर्ष 2014 में 41.6 मिमी बारिश तो इस बार सिर्फ 91.8 मिमी बारिश हुई दर्ज
अभी सताएगी गर्मी, आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अगस्त का महीना इस बार वर्ष 2014 के बाद बारिश न होने से सूखा रहा है। मानसून सीजन में अगस्त के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 11 दिन ही बारिश दर्ज की गई वो भी काफी हल्की। इस कारण इस वर्ष अगस्त के महीने में केवल 91.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2014 में 41.6 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इस तरह से यह अगस्त 9 साल बाद सबसे कम बारिश वाला महीना रहा है।


दिल्ली में अगस्त के महीने में औसतन 245.7 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार वर्ष 2014 के बाद कम बारिश हुई है। इस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली और उमस भी ज्यादा रही। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस बार मानसून लाइन (कम दबाव वाला क्षेत्र) पहाड़ों की तलहटी में रही। पूर्वी हवाएं कम और पश्चिमी हवाएं ज्यादा थीं। इस कारण बारिश की गतिविधियां कम रहीं। मानसून सीजन में जिस तरह के बादल होते हैं, वैसे नहीं रहे।
विज्ञापन


कुछ दिनों को छोड़ दें तो मानसून दिल्ली और मैदानी इलाकों में कमजोर ही रहा। पहाड़ों में ही अच्छी बारिश देखने को मिली। वहीं यदि 31 अगस्त की बात की जाए तो तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अभी एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि एक व दो सितंबर को 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण उमस से थोड़ी राहत मिलेगी। दो से चार सितंबर तक तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। उसके बाद पांच व छह सितंबर को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed