फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination: Exami held at 28 centers in 27 cities in the second phase

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा : दूसरे चरण में 27 शहरों के 28 केंद्रों पर हुई परीक्षा, विद्यार्थी उत्साहित

Mon, 21 Nov 2022 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 03:15 AM IST
सार

Atul Maheshwari Scholarship Examination: 9वीं से 12वीं कक्षा के 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें सुबह ही लग गई थीं।
 

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination: Exami held at 28 centers in 27 cities in the second phase
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2022 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 27 शहरों के 28 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें सुबह ही लग गई थीं।

विज्ञापन


प्रयागराज में विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में 9वीं और 10वीं और दूसरी पाली में 11-12वीं के विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से दी। इस बार प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजे गए थे। उल्लेखनीय है इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण की परीक्षा 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
अलीगढ़ , प्रयागराज (दो पालियों में), अमरोहा , अलमोड़ा , बांदा , बरेली , बुलंदशहर , चंबा , चंडीगढ़ , धर्मशाला , फैजाबाद , फरीदाबाद , गोंडा , हल्द्वानी , हिसार , करनाल , लखीमपुर खीरी , लखनऊ, मंडी , मुरादाबाद , रामपुर , रेवाड़ी , रोहतक , शाहजहांपुर , शिमला , सिरमौर , सुल्तानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
  • परीक्षा के परिणाम की सूचना जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर दी जाएगी। 

हम किसी से कम नहीं
लखनऊ और बांदा में दृष्टिहीनों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लखनऊ में दृष्टिहीन विद्यार्थियों की परीक्षा के सफल आयोजन में दृष्टिबाधित विद्यालय के हिंदी के प्रवक्ता आलोक सिंह का विशेष सहयोग रहा। बांदा में दृष्टिहीन अखिलेश कुमार ने कहा, परीक्षा बहुत अच्छी हुई है और यदि उत्तीर्ण हुआ तो इस छात्रवृत्ति से बीएचयू में उच्च अध्ययन की इच्छा है| हम लोगों को परीक्षा देने का मौका मिला, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed