फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Atul Kishan Sharma awares his social media fans about corona virus

सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के जरिए कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रहें हैं अतुल किशन शर्मा

Sun, 22 Mar 2020 04:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 22 Mar 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Atul Kishan Sharma awares his social media fans about corona virus
अतुल किशन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यह तो सभी जानते है कि कोरोना अपना प्रभाव ना सिर्फ पूरी दुनिया पर, बल्कि भारत पर भी दिखा रहा है। और इसी कोरोना से भारत को सुरक्षित रखने के लिए सरकार हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


जहां एक तरफ पीएम मोदी ने 19 मार्च को लोगों से कोरोना से सावधान रहने की बात कही और इसको गंभीर लेते हुए भारतवासियों के प्रति चिन्ता जाहिर की, वहीं पीएम मोदी ने इस वायरस से निपटने के लिए 22 मार्च को जनता से ही जनता द्वारा जनता कर्फ्यू लगाने की अपील भी की। 
विज्ञापन


जिससे इस कोरोना वायरस की चेन को बाधित कर पाए और देश को सुरक्षित कर पाएं। वहीं इस पीएम मोदी की अपील को जन- जन तक पहुँचाने का बीड़ा दिल्ली एनसीआर के युवा बिजनेस मैन अतुल किशन शर्मा ने उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल सरकार के इस फैसले को सपोर्ट करने के लिए आगे आए और अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर उपस्थित लाखों फॉलोवर्स को इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक कर रहे है।

और साथ ही लोगों को 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के लिए जागरूक कर रहें है और लोग उनकी बात को काफी गंभीर लेते हुए मोदी सरकार के जनता कर्फ़्यू को सफल भी बना रहें है। 

अतुल किशन शर्मा सभी लोगों को एक प्रकार से संदेश दे रहे है कि किस प्रकार से हम सभी को मिलकर देश के लिए अपना योगदान देना चाहिए। अतुल किशन शर्मा कहते है कि सभी लोगों को अपने-अपने स्तर पर या अपने आस-पास इस कोरोना वायरस से लोगों को सावधान और सतर्क करना चाहिए और खुद को भी बार -बार हाथ धोकर सैनेटाइज करते रहें और अधिक से अधिक समय घर पर ही बिताएं।


साथ ही मोदी सरकार के जनता कर्फ्यू को अधिक से अधिक रूप से सफल बनाने की मांग की। वहीं आपको बता दें अतुल किशन शर्मा दिल्ली एनसीआर के सबसे कम उम्र के एक सफल युवा बिजनेसमैन है और वे बिजनेस की दुनिया में ऊचाईयों को छू रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed