फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Attempt to rape young woman in car under the pretext of treating her to momos

Delhi News: मोमोज खिलाने के बहाने कार में युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 30 Jun 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape young woman in car under the pretext of treating her to momos
पूर्वी दिल्ली के मंडावली की वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मोमोज खिलाने के बहाने युवक ने 24 साल की युवती को कार में बिठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी बहाना बनाकर कार को सुनसान जगह ले गया। कार को लॉक किया और युवती से जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता रोने लगी तो आरोपी उसे वापस उसके घर ले गया।

29 मई की घटना के बाद 17 जून को पीड़िता ने मामले में शिकायत दी। पुलिस ने यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात दिल्ली से वैशाली के बीच हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कार भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ मंडावली में रहती है, वह ग्रेजुएट है। युवती विकास को पहले से जानती है। 29 मई को आरोपी ने पीड़िता को मोमोज खिलाने के बहाने घर से बुलाया। वह कार में बिठाकर बहाने से दिल्ली-वैशाली मार्ग पर ले गया। रास्ते में पीड़िता से अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। इस बीच वह युवती को गलत तरीके से छूने लगा। विरोध जताने पर वह पीड़िता को धमकाने लगा। आरोपी ने कार के दरवाजे भी लॉक कर दिए। आरोपी पीड़िता पर कार में ही यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। युवती रोने लगी और आरोपी से मिन्नतें करने लगी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को वापस घर के पास लाया और छोड़कर चला गया। पीड़िता ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। 17 जून को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed