फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ATM looted by taking guard hostage

गार्ड को बंधक बना एटीएम लूटा

Sat, 30 Oct 2021 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ATM looted by taking guard hostage
नई दिल्ली। पॉश चितरंजन पार्क इलाके में कार से आए बदमाशों ने हथियारों के बल पर गार्ड को बंधक बनाया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम से 18.45 लाख रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम के नीचे पैसे वाले कैबिन को काटकर वारदात की। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने सूचना पुलिस को दी। सीआर पार्क पुलिस वारदात के 24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार, 29 अक्तूबर की सुबह 6 बजे मस्जिद मोठ स्थित मार्केट में मौजूद एसबीआई का एटीएम लुटने की सूचना मिली। पुलिस टीम पहुंची तो मौके पर एटीएम बूथ का गार्ड मिला। उसने पुलिस को बताया कि सुबह तीन-चार बदमाश कार में आए और उसे पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

पिटाई करने के बाद बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटा और रुपयों से भरी ट्रे लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों को मोड़ दिया था। बदमाशों के फरार होने के बाद सुरक्षाकर्मी ने लोगों की मदद से पुलिस व बैंक अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed