Delhi G20: मंत्री आतिशी ने दी दिल्ली वालों को बधाई, दुर्गेश पाठ बोले- 365 दिन चलेगा AAP का सफाई अभियान
दिल्ली में जी20 सम्मेलन को सफल बनाने पर दो करोड़ शहरवासियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जनता से वादा करते है कि शहर की सड़कों को इसी तरह से साफ रखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को जी 20 सम्मेलन कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जी20 के सफल होने पर दिल्ली वालों का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि दिल्ली की खुबसूरती ऐसी ही बनी रहेगी। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पीडब्लूडी, शहरी विकास और दिल्ली नगर निगम तीनों मिलकर काम करेंगे और दिल्ली को भविष्य में भी साफ रखा जाएगा।
Dengue से बचाव का सबसे कारगर तरीका होता है Awareness और Community Participation
इसके लिए दिल्ली में दिल्ली सरकार और MCD फिर इस साल बड़ा Campaign करेंगे
🔊 10 बजे 10 Minute 10 हफ़्ते 🔊
स्वास्थ्य विभाग और मुख्य सचिव, दोनों को आदेश दिए।
— @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/rto1ZeMJno— AAP (@AamAadmiParty) September 11, 2023विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हम जी20 समिट के सफल होने पर दिल्ली की दो करोड़ जनता का धन्यवाद करते हैं। यह पैसा लोगों के टैक्स से आया। इसी टैक्स के जरिए दिल्ली को साफ रखने का काम जारी रहेगा।
दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों और विभागों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मिलकर दिल्ली में जी20 समिट को सफल बनाया है। हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जनता से वादा करते है कि शहर की सड़कों को इसी तरह से साफ रखा जाएगा। इसी तरह से सौंदर्यीकरण का काम जारी रहेगा। जिन इलाकों में अभी गुंजाइश है, वहां पर भी काम को पूरा किया जाएगा।
आप पार्टी चलाएगी 365 दिन सफाई अभियान
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में चल रहा सफाई अभियान सिर्फ जी-20 तक के लिए नहीं था बल्कि यह अभियान साल के 365 दिन जारी रहेगा। एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में व्यवस्थित तरीके से 365 दिन सफाई अभियान चलता रहे, इसके लिए हमने 9 बिंदुओं का एक एजेंडा तैयार किया है। दिल्ली के सभी खाली प्लॉट्स और नालों में पड़े कूड़े के ढेर साफ करना, पार्कों की सफाई, सभी मार्केट एरिया में प्रतिदिन दो बार सफाई आदि काम इस एजेंडा में शामिल हैं। कुछ ही समय में दिल्ली में कहीं भी कूड़े का ढेर देखने को नहीं मिलेगा। सारे काम ठीक से हो रहे हैं, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एमसीडी की होगी। निर्देशों का उलंघन करने वालों के खिलाफ एमसीडी आवश्यक कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि दिल्ली की सफाई एक बहुत बड़ी चुनौती है। पूरे देश में 48 मेट्रो सिटीज हैं, जहां स्वच्छता सर्वेक्षण होता है। पिछले साल तक दिल्ली इस सर्वेक्षण में 47वें स्थान पर थी। भाजपा 15 सालों तक एमसीडी में रही लेकिन उनकी सत्ता के दौरान दिल्ली हमेशा नीचे से टॉप 10 शहरों में आती रही। ऐसे में दिल्ली को साफ करना कोई आसान काम नहीं है लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस चुनौती को स्वीकारा है। बहुत ही व्यवस्थिक तरीके से दिल्ली में 365 दिन सफाई अभियान चलता रहेगा। इसके लिए हमने 9 बिंदू तैयार किए हैं जिनकी हर वक्त मॉनिटरिंग की जाएगी।
दिल्ली में अब ऐसे चलेगा सफाई अभियान
सफाई अभियान के 9 बिंदुओं की जानकारी देते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि पहला, दिल्ली में जितनी भी अनधिकृत कॉलोनियां हैं, अगर वहां कोई प्लॉट खाली पड़ा है तो लोग वहां कूड़े के ढेर लगा देते हैं। हमने ऐसे कई प्लॉट्स की पहचान करके वहां से कूड़े के ढेर हटवाए लेकिन इस मिशन के तहत अभी और जगहों की पहचान करके वहां से कूड़े का सफाया करना है। कुछ ही समय में दिल्ली में कहीं भी कूड़े का ढेर देखने को नहीं मिलेगा। दूसरा, लोगों के मन में यह सवाल उठेगा कि फिर वह कूड़ा कहां फेंके क्योंकि कहीं ना कहीं तो कूड़ा फेंकना ही है। हम इसकी भी व्यवस्था कर रहे हैं। तीसरा, अगर लोग सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो एमसीडी उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।
चौथा, दिल्ली में जितने भी नाले हैं, वहां भी लोग कूड़ा फेंकने का काम करते हैं। पूरी दिल्ली में इस तरह के सभी नालों को हम मिशन मोड में साफ करेंगे। हालांकि, हमने कई नाले साफ कर लिए हैं लेकिन अभी भी बहुत सारे नालों को साफ करना बाकी है। इस दौरान मैनहोल की मरम्मत और उसे बदलने का काम किया जाएगा। हम अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इस समस्या का स्थायी हल निकालेंगे। पांचवा, दिल्ली के पार्कों की प्रतिदिन सफाई की जाएगी। सभी पार्कों में प्रतिदिन सफाई हो रही है, यह सुनिश्चित करना एमसीडी की जिम्मेदारी होगी।
छठा, एमसीडी के 311 ऐप का शानदार फीडबैक आ रहा है। पिछले 25 दिनों के अंदर हमने लगभग 13 हज़ार कूड़े की जगहों की पहचान की। इस ऐप को और बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम समय में समस्या का हल हो सके। सातवां, दिल्ली की मेयर और एमसीडी के अधिकारी नियमित रूप से सभी कर्मचारियों से फीडबैक लेंगे। आठवां, दिल्ली के सभी मार्केट क्षेत्रों को ज्यादा से ज्यादा साफ रखने के लिए प्रतिदिन दो बार सफाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी बाज़ारों की नियमित रूप से सफाई हो रही है या नहीं, इसको भी नियमित रूप से मॉनिटर किया जाएगा। नौवां, इस सबके दौरान जरूरी रिरोर्सेस को उपलब्ध कराना और सफाई कर्मचारियों का हर तरह से सहयोग करना एमसीडी की ज़िम्मेदारी होगी।