फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   At the age of 55 a 20-year-old girl fell in love the girl refused then hanged herself 

ऑडी से आया था प्यार को मनाने: 55 की उम्र में 20 साल की लड़की पर आया दिल, युवती ने किया इनकार तो झूल गया फांसी

Tue, 08 Mar 2022 06:55 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 06:55 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक कारोबारी रणदीप परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। परिवार का लोहे का बड़ा कारोबार है।

विज्ञापन
At the age of 55 a 20-year-old girl fell in love the girl refused then hanged herself 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में अधेड़ कारोबारी ने अपनी प्रेमिका के घर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त रणदीप पात्रा (55) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रणदीप ने अपनी प्रेमिका को बुराड़ी में रहने के लिए अलग मकान किराए पर लेकर दिया हुआ था। रणदीप उससे यहीं पर मिलता था। कुछ दिनों पहले उसे पता चला कि नेपाली मूल की उसकी प्रेमिका की शादी होने वाली है। इससे वह हताश था। शनिवार देर रात प्रेमिका नाराज होकर मकान से बाहर चली गई। हताश होकर रणदीप ने मकान में फांसी लगा ली। बुराड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कारोबारी रणदीप परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। परिवार का लोहे का बड़ा कारोबार है। करीब आठ साल पहले एक मसाज पार्लर में रणदीप की मुलाकात नेपाली मूल की 20 वर्षीय युवती से हुई थी। अब युवती 28 साल की है। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और वह मिलने लगे। रणदीप ने उसे बुराड़ी इलाके में एक मकान किराए पर लेकर दे दिया। दोनों अक्सर यहीं मिलते थे। अब लड़की की शादी तय हो गई थी। इस बात से रणदीप काफी परेशान था। शनिवार रात को वह अपनी ऑडी कार से उससे मिलने के लिए घर पर आया। देर रात को शादी की बात पर लड़की नाराज होकर घर से बाहर चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह वापस अंदर गई तो रणदीप फंदे से लटका था। लड़की ने पहले अपने भाई को इसकी खबर दी। इसके बाद रणदीप के परिवार को भी इसकी सूचना दे दी गई। रणदीप को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआत में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने छानबीन की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारोबारी के आत्महत्या करने का पता चला। पुलिस ने मृतक की कार परिवार को सौंप दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed