{"_id":"61664bd48ebc3e29920d0da8","slug":"ashtami-festival-celebrated-in-many-temples-today-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कई मंदिरों में आज मनाया जाएगा अष्टमी महोत्सव, पूरी रात खुला रहेगा झंडेवाला मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कई मंदिरों में आज मनाया जाएगा अष्टमी महोत्सव, पूरी रात खुला रहेगा झंडेवाला मंदिर
Wed, 13 Oct 2021 08:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:30 AM IST
सार
झंडेवाला मंदिर में अष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। अष्टमी को पूरी रात मंदिर खुला रहेगा। इसके अलावा मंदिर में सारी रात भक्ति कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
मंदिर में भक्तों की लाइन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के अनेक मंदिरों, शक्तिपीठों और सिद्धपीठों में बुधवार को अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस संबंध में मंदिरों एवं सिद्धपीठों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। झंडेवाला मंदिर में अष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। अष्टमी को पूरी रात मंदिर खुला रहेगा। इसके अलावा मंदिर में सारी रात भक्ति कार्यक्रम होंगे।
नवरात्रों में अन्य दिनों के दौरान रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक मंदिर बंद रहा है। झंडेवाला मंदिर में अष्टमी मनाने की परंपरा है। मंदिर में अष्टमी के अवसर पर बुधवार की सुबह चार बजे विशेष आरती करके मां का दरबार खोला जाएगा। इसके बाद सुबह सात बजे कन्या पूजन से पहले मां की आरती की जाएगी।
इस दौरान मां के श्रृंगार में लाल रंग का उपयोग किया जाएगा। उनके तमाम वस्त्र एवं अन्य सामान लाल रंग में रंगा होगा। इसके अलावा आसफ अली रोड स्थित मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका में अष्टमी पर सामाजिक दूरी के साथ 500 कन्याओं का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर मंदिरों में मंगलवार को भगवती के सातवें स्वरूप काल रात्रि की पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार किया। कालकाजी मंदिर में मां काल रात्रि की विशेष पूजा और श्रृंगार किया गया। काल रात्रि का दिन होने के चलते यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आए।

प्रचीन बद्रीभगत झंडेवालान मंदिर में मां काल रात्रि का श्रृंगार व पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का पूरा दिन तांता लगा रहा। वहीं छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भी पूर्ण विधान के साथ काल रात्रि स्वरूप की आराधना की गई। प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर में भी मां के सातवें स्वरूप का श्रृंगार व पूजा अर्चना की गई।