{"_id":"62609683a832570e0a16df98","slug":"ashram-underpass-may-open-from-24th-april-those-going-to-faridabad-will-get-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 24 से खुल सकता है आश्रम अंडरपास, फरीदाबाद जाने वालों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 24 से खुल सकता है आश्रम अंडरपास, फरीदाबाद जाने वालों को मिलेगी राहत
Thu, 21 Apr 2022 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 04:55 AM IST
सार
भोगल को मथुरा रोड पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से जोड़ता है अंडरपास। वर्तमान में इसका ट्रायल चल रहा है। अंडरपास का उद्घाटन करने के लिए अभी मुख्य अतिथि का नाम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आश्रम अंडरपास वाहनों की आवाजाही के लिए 24 अप्रैल को पूरी तरह खोला जा सकता है। वर्तमान में इसका ट्रायल चल रहा है। 750 मीटर लंबे इस अंडरपास का उद्घाटन 24 अप्रैल को होने की संभावना है। इसके चालू होने से लाखों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अनुसार आश्रम अंडरपास का उद्घाटन करने के लिए अभी मुख्य अतिथि का नाम तय नहीं हुआ है। 22 मार्च को अंडरपास का ट्रायल रन शुरू हुआ था। यह भोगल को मथुरा रोड पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से जोड़ता है। इसके खुलने से आईटीओ और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों से आने-जाने वाले यात्रियों को एक आसान रास्ता मिल जाएगा। आश्रम चौक मध्य व दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन