{"_id":"606b71858ebc3ee64f1ceb6b","slug":"arya-kanya-vidyalaya-becomes-corona-hotspot-ashram-news-noi575463043","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कन्या विद्यालय बना कोरोना हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य कन्या विद्यालय बना कोरोना हॉटस्पॉट
विज्ञापन
नई दिल्ली। अब बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी कोरोना वायरस की चपेट में आने लगे हैं। पश्चिमी दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आर्य कन्या रेजिडेंशियल विद्यालय कोरोना हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां सात छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद अगले आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया गया है। वहीं स्कूल ने सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू कर दिया है। सबसे पहले यहां स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की अध्यक्ष कोरोना संक्रमित हुई थीं। वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।
एक अप्रैल को स्कूल ने कोरोना के लक्ष्ण दिखने पर 16 छात्राओं का टेस्ट कराया, जिसमें से सात संक्रमित पाई गईं। रिपोर्ट आने से पहले ही छह छात्राओं को उनके अभिभावक घर ले गए। जहां वह होम क्वारंटीन है, जबकि एक छात्रा हॉस्टल में क्वारंटीन है। शनिवार से टेस्ट की रिपोर्ट आनी शुरू हुई। स्कूल में कुल 130 छात्राएं हैं जिसमें से अधिकतर काफी पहले ही घर जा चुकी हैं।
स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार, जो संक्रमित छात्रा हॉस्टल में है, उस पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। छात्राओं के संक्रमित मिलने पर एसडीएम की टीम भी स्कूल पहुंची थी। अब स्कूल ने फैसला किया है कि मंगलवार को चार से पांच छात्राओं का टेस्ट करवाया जाएगा। स्कूल ने सैनिटाइजेशन करवाना शुरू कर दिया है। वहीं पूर्वी दिल्ली स्थित डीएवी श्रेष्ठ विहार की प्रिंसिपल भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं, इसी के साथ चार-पांच शिक्षक भी संक्रमित मिले हैं, जोकि क्वारंटीन हैं।