फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM arvind kejriwal laid foundation for sewage project in Kirari

अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी में सीवेज परियोजना की रखी आधारशिला, बोले- चार साल के अंदर काम होगा पूरा

Sun, 14 Mar 2021 10:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM arvind kejriwal laid foundation for sewage project in Kirari
Arvind Kejriwal, अरविंद केजरीवाल - फोटो : Arvind Kejriwal
किराड़ी विधानसभा में कोई घर और कोई गली नहीं बचेगी, जिसमें सीवर नहीं होगा। सड़क अच्छी नहीं होगी। थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन दिल्ली सरकार सभी सुविधा मुहैया कराएगी। कागजों के अनुसार काम पूरा होने में 4 साल लगेंगे, लेकिन इंजीनियरों ने काफी कम समय में सीवर लाइन बिछाने का आश्वासन दिया है। यह बातें किराड़ी विधानसभा में पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले सीवर लाइन की आधारशीला रखने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता से सीधी संवाद करते हुए यह भी कहा कि जब आप की गली में काम करने के लिए कोई आए, तो किसी तरह का अड़चन मत पैदा करना, सब लोग सहयोग करना। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा वालों ने कहा था कि सभी कॉलोनियां पक्की हो गई हैं। रजिस्ट्री भी शुरू हो गई। लेकिन अभी तक कोई कॉलोनी पक्की नहीं हुई। पिछले 70 साल में कच्ची कॉलोनियों के अंदर जितना काम हमारी सरकार में पिछले 5 साल में किया है। बात करना बहुत आसान होता है, काम करने में मेहनत लगती है, इसके लिए रात-दिन एक करना होता है।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस वाले कहते हैं कि बिजली फ्री नहीं होनी चाहिए, केजरीवाल पैसे लुटा रहा है। क्या यह सच नहीं है कि उपस्थित सभी लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। यकीन नहीं हो तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब या हरियाणा में अपने दोस्तों को फोन करके पूछ लीजिएगा की कितना बिजली बिल देना होता है। दूर जाने की जरूरत नहीं है, नोएडा, गुड़गांव या फरीदाबाद में रहने वालों से ही पूछ लीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री करने का भी भाजपा और कांग्रेस वाले विरोध करते हैं। बहनों से पूछना चाहता हूं कि बसों में जाते हो, बस वाले किराया तो नहीं मांगते हैं। बस यात्रा फ्री हो रही है। जब से मैने पूरी दिल्ली में जगह-जगह तिरंगे लगाने का ऐलान किया है, तब से विपक्षी पार्टी वाले कह रहे हैं कि तिरंगे नहीं लगने चाहिए, यह पैसे की बर्बादी है। 

देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। 75 साल पूरा होने पर जश्न मनाना चाहिए या नहीं। ‘आप’ की सरकार ने खूब सारे कार्यक्रम तय किए हैं। दिल्ली के स्कूलों में हर रोज एक घंटे देश भक्ति पर चर्चा होगी, ताकि हमारे बच्चे कट्टर देशभक्त बन कर निकलें। सरकार दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में रामलला का दर्शन कराने अयोध्या लेकर जाएगी

किराड़ी और मुंडका की 114 कॉलोनियों में रहने वालों को मिलेगा लाभ: सत्येंद्र जैन
पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन बताया कि दिल्ली की 114 कॉलोनियों, जिनमें 105 कॉलोनियां किराड़ी की है और 9 कॉलोनी मुंडका विधानसभा की है, उनका सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया जा रहा है। 3 एकड़ जमीन अस्पताल के लिए डीडीए से अलॉट भी करवा लिया है। जल्द ही यहां नया अस्पताल बनाया जाएगा। सुखी नहर से रोहतक के लिए अंडरपास भी लगे हुए हैं और जल्द से जल्द अंडरपास का भी काम हो जाएगा। थोड़े दिनों से रोहिणी से बेहतर इलाका विकसित हो जाएगा।

क्या है योजना
इस योजना के तहत प्रेम नगर, भाग्य विहार और प्रताप विहार में अपशिष्ट जल पंपिंग स्टेशनों के निर्माण सहित अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों में सीवरेज सिस्टम प्रदान किया जाएगा। 114 अनधिकृत कॉलोनियों में सुविधा मिलेगी। सीवरेज मास्टर प्लान 2031 के तहत इन 114 अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों की करीब 7.25 लाख आबादी इससे कवर होगी। इस पर लगभग 479.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यमुना नदी के प्रदूषण को और कम करने में मदद मिल सके।


योजना का लाभ मिलेगा
इस योजना के अंतर्गत सुलेमान नगर, नांगलोई, बलबीर नगर, अवध विहार, हरि एन्क्लेव, अमन विहार, चंदन विहार, न्यू यादव एन्क्लेव, हरि एन्क्लेव-1, किरारी सुलोमान नगर, इंदर एन्क्लेव फेस-2, मुबारकपुर रोड, सत्या एन्क्लेव, निति विहार, लाल मंदिर, अमन विहार, प्रताप विहार, भरत विहार, किरारी एक्टेंशन, नरायन विहार, अगर निगर, करन विहार पार्ट-5, गोर शंकर एन्क्लेव-2, शारदा वस्ता एन्क्लेव, जानकी विहार, वेस्ट केबिन ब्लॉक, लक्ष्मी विहार, लक्ष्मी विहार मुंडका रोड, पांडेय एन्क्लेव, धरम एन्क्लेव, शंकर विहार, करन विहार पार्ट-3, गुरु योगी राज पुरन जैन और अग्र्रवाल कॉलोनी नांगलोई, हरसुख ब्लॉक, हिंद विहार, कैलाश विहार, विद्यापति नगर, रघुविर विहार, अगर एन्क्लेव-1, जनता एन्क्लेव, विकास विहार सेक्टर-22 रोहिणी, करण विहार पार्ट-4, बलजीत विहार, निठारी एक्सटेंशन, रमेश एन्क्लेव बवाना, ब्रिज विहार आगरा नगर प्रेम नगर-3, रत्तन विहार, सुल्तानपुरी रोड नांगलोई, शीश महल एन्क्लेव, आस्था विहार, विनय एन्क्लेव, आदर्श लक्ष्मी विहार, मिठिला विहार, रूप विहार गांव, खुब्रम पार्क, भ्रगु विहार कॉलोनी, भाग्य विहार, जैन कॉलोनी रानी खेरा, किशन विहार, रूप विहार, सिंह आदर्श एन्क्लेव कॉलोनी के अलावा किराड़ी गांव, मदनपुर डबास, मुबारकपुर डबास, निठारी गांव, रानी खेरा और रसूलपुर गांव कवर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed