{"_id":"60633a7a8ebc3e8c955c15c9","slug":"arvind-kejriwal-said-corona-situation-developing-in-delhi-no-of-normal-icu-beds-reserved-for-covid-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर केजरीवाल बोले: चिंता की कोई बात नहीं, किए जा रहे बेड आरक्षित, उठाएंगे हर जरूरी कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर केजरीवाल बोले: चिंता की कोई बात नहीं, किए जा रहे बेड आरक्षित, उठाएंगे हर जरूरी कदम
Tue, 30 Mar 2021 08:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:57 PM IST
सार
- कोरोना मरीजों के लिए सामान्य और आईसीयू बेड आरक्षित
- केजरीवाल बोले- घबराने की बात नहीं
- कोरोना को लेकर कड़ी निगरानी रख रहे हैं- केजरीवाल
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Arvind Kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ अस्पतालों में सामान्य और आईसीयू बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। इससे बेड की उपलब्धता बेहतर होगी। सीएम केजरीवाल ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हम कड़ी निगरानी रख रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
गौरतलब है कि कोरोना के लिहाज से मार्च दिल्ली के लिए खतरा साबित हो रहा। इस महीने कोरोना के केस दोबारा तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 992 नए संक्रमित सामने आए हैं, वहीं 1591 लोग ठीक हुए हैं तो चार लोगों की कोरोना के संक्रमण ने जान ले ली।
विज्ञापन
दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,60,611 तक पहुंच गई है। इसमें से 6,42,166 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं अब तक कुल 11,016 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त दिल्ली में 7,429 सक्रिय मामले हैं। वर्तमान समय में दिल्ली में अस्पतालों में कुल 5784 बेड उपलब्ध हैं, जिसमें से 1584 बेड भरे हुए हैं और 4200 खाली हैं।
डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 5525 बेड उपलब्ध हैं जिसमें 21 भरे हुए हैं और 5492 बेड खाली हैं। बात अगर डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर की करें तो वहां 97 बेड संख्या है जिसमें से एक पर भी मरीज नहीं है सभी खाली हैं। इस वक्त दिल्ली में कुल 4832 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
बीते 24 घंटों में कुल 28618 आरटीपीसीआर टेस्ट, 8139 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। दिल्ली में अब तक कुल 1,45,08592 टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में 7,63,610 टेस्ट प्रति 10 लाख पर हो रहे हैं। दिल्ली अब तक का कुल पॉजिटिविटी रेट 4.55 प्रतिशत है और मृत्युदर दर 1.67 प्रतिशत है।
विज्ञापन
In view of COVID situation developing in Delhi, no.of normal & ICU beds reserved for COVID is being increased in a few hospitals. This will improve bed availability. We're keeping close watch & will take all steps necessary. There is nothing to worry: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/ojRo7qmmHK
— ANI (@ANI) March 30, 2021विज्ञापन