फिर भड़के केजरीवाल, कहा- धृतराष्ट्र बना EC दुर्योधन को लाना चाहता है सत्ता में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है, जो अपने बेटे दुर्योधन को साम, दाम, दंड, भेद करके सत्ता में पहुंचाना चाहता है।
Chunaav aayog Dhritarashtra ban gaya hai jo apne bete Duryodhan ko saam daam dand bhed karke satta mein pohuchana chahta hai: Delhi CM pic.twitter.com/I0ARY2LDdG
विज्ञापन
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बताने के साथ ही दिल्ली सीएम ने आरोप लगाया कि बटन कोई भी दबाओ लेकिन वोट बीजेपी को ही जा रहा है, उन्होंने कहा कि ईवीएम का सॉफ्टवेयर, प्रोगामिंग, कोड बदला गया है।
केजरीवाल ने आगे कहा कि आयोग अभी भी जांच के लिये तैयार नहीं है, कहीं चुनाव आयोग भी तो इन सब में नहीं मिला हुआ। मध्य प्रदेश के भिंड में ईवीएम में सामने आई गड़बड़ी को निशाना बनाते हुए केजरीवाल बोले कि उस मामले में चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी थी।
जबकि गड़बड़ी पत्रकारों के सामने पकड़ी गई थी। केजरीवाल ने आगे बोले कि हमने आयोग से इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
'दिल्ली में है ईवीएम फिर भी राजस्थान से मंगा रहे, क्यों'
अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी को लेकर ये भी कहा कि 10 प्रतिशत मशीनों में गड़बड़ी है, सिर्फ ईवीएम बदलने से कोई हल नहीं निकलेगा।
उनका आरोप था कि ये गड़बड़ी नए सॉफ्टवेयर से हो रही है। बटन दबाने पर लाइट तो जलती है, लेकिन पर्ची बीजेपी की निकल रही है। केजरीवाल बोले कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है जो बीजेपी को सत्ता में पहुंचाना चाहता है।
केजरीवाल बोले कि दिल्ली में होने वाली एमसीडी चुनावों में मशीन राजस्थान से आ रही है, जबकि दिल्ली में लगभग 15 हजार मशीन उपलब्ध हैं। 2006 से 2013 तक की मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, बहाने बनाकर 2006 से पहले की मशीन का इस्तेमाल हो रहा है। केजरीवाल बोले कि बीजेपी की जीत घोषित कर दो, लोग सड़क पर उतरेंगे।