फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal appealed to women Said That If you go to the gurudwara temple then pray for me Latest News Update

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से की अपील, बोले- गुरुद्वारे-मंदिर जाएं तो मेरे लिए मांगे दुआ

Sun, 28 Nov 2021 08:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि वे लोगों को यह बताना चाहते हैं कि पंजाब का खजाना अकाली दल और भाजपा जैसे दलों ने मिलकर खाली किया है। उन्होंने कहा कि जब वे सत्ता में आएंगे तो सभी तरह के भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर पैसा इकट्ठा करेंगे और उसे महिलाओं को देंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal appealed to women Said That If you go to the gurudwara temple then pray for me Latest News Update
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की है कि वे जब मंदिर या गुरुद्वारे जाएं तो उनके लिए प्रार्थना करें। रविवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब की सत्ता में आने पर 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब से उन्होंने यह घोषणा की है, अन्य राजनीतिक पार्टियों के लोग उन्हें गाली दे रहे हैं और यह सवाल पूछ रहे हैं कि जब पंजाब का खजाना खाली है तो केजरीवाल महिलाओं को इतनी बड़ी रकम कैसे दे पाएंगे। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वे लोगों को यह बताना चाहते हैं कि पंजाब का खजाना अकाली दल और भाजपा जैसे दलों ने मिलकर खाली किया है। उन्होंने कहा कि जब वे सत्ता में आएंगे तो सभी तरह के भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर पैसा इकट्ठा करेंगे और उसे महिलाओं को देंगे। उन्होंने कहा कि यदि वे महिलाओं के हित के लिए हर महीने ₹1000 की मदद देना चाहते हैं तो इससे किसी को क्या परेशानी है। 
विज्ञापन


इस बार पंजाब के चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक मजबूत प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जा रहा है। जबसे अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट बिजली और युवाओं के लिए 3000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है, माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की राजनीतिक दावेदारी काफी मजबूत हुई है। महिलाओं को ₹1000 देने की घोषणा भी अरविंद केजरीवाल की बड़ी राजनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है जिसकी काट दूसरे दलों के पास दिखाई नहीं पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed