{"_id":"5f6909378ebc3ef47f01b8b8","slug":"arrested-in-cheated-ashram-news-noi5377502144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2020 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज में अभिनेत्री बनवाने का झांसा देकर लड़कियों के अश्लील फोटोग्राफ मंगाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने वाले सुल्तानपुरी निवासी मामचंद (37) को उत्तरी जिले की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वह इंस्टाग्राम पर खुद को मॉडल और प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा बताता था। राशि गोयल नाम के फर्जी प्रोफाइल से वह लड़कियों से संपर्क करता था। मामचंद के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें लड़कियों के अश्लील फोटोग्राफ और वीडियो मौजूद हैं। मामले का खुलासा होने के बाद अन्य लड़कियों ने भी उसके खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि विवाहित मामचंद दो बच्चों का पिता है और बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। सराय रोहिल्ला थाने में 17 साल की किशोरी ने फोटोग्राफ के जरिये ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दी थी। साइबर सेल को जांच में पता चला कि लड़की को इंस्टाग्राम के फर्जी प्रोफाइल के जरिये तंग किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने इंस्टाग्राम से उस प्रोफाइल की जानकारी मंगाई तो इसे बनाने वाले नंबर का पता चला। इस नंबर की जांच के बाद पुलिस ने मामचंद को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह लड़कियों से संपर्क कर उन्हें वेब सीरीज में हॉट मॉडल्स की जरूरत बताकर अश्लील फोटोग्राफ मंगाता था। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। मामचंद ने बताया कि वह किसी भी शिकायतकर्ता से कभी नहीं मिला। उसके खिलाफ हिसार में भी फर्जीवाड़े का मामला दर्ज है।