{"_id":"603ea0c68ebc3e15030932bf","slug":"arrested-from-faridabad-for-threatening-to-kill-kejriwal-ashram-news-noi5688660185","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को मारने की धमकी देने वाला फरीदाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को मारने की धमकी देने वाला फरीदाबाद से गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी देने वाले आरोपी को नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशा करने का आदि है और नशे में ही उसने मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी थी। आरोपी पप्पू से स्थानीय थाना पुलिस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व आईबी ने संयुक्त रूप से पूछताछ की।
नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि संसद मार्ग थाना पुलिस को सोमवार रात करीब 11 बजे जानकारी मिली थी कि किसी ने 100 नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी है कि उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारने के लिए किसी को हथियार व बारूद दिया है। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल गई जिससे धमकी भरा फोन किया गया था। फोन नंबर पहाड़गंज की कृष्णा गली में पप्पू (40) के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने यहां छापा मारा, तो घर बंद मिला। पता चला कि घर कई साल से बंद पड़ा था।
संसद मार्ग थानाध्यक्ष अजय कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने जगह-जगह छापा मारा। आखिरकार पप्पू को फरीदाबाद से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अविवाहित है और शराब पीने का आदि है। उसने नशे में ही सीएम को मारने की कॉल कर दी थी। वह फरीदाबाद में अपनी बहन के घर रहता है।