फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arrested for firing on police twice in fifteen days

पंद्रह दिन में पुलिस पर दो बार फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Arrested for firing on police twice in fifteen days
नई दिल्ली। शाहदरा जिला पुलिस पर पंद्रह दिनों के भीतर दो बार गोली चलाने वाले एक आरोपी को गांधी नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रेल विहार, एसएलएफ वेद विहार निवासी इरशाद के रूप में हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली इरशाद के पैर में लगी। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक पिस्टल, दो कारतूस, पिस्टल का सामान, सेंधमारी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और छह मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. सत्य सुंदरम ने बताया कि 25 जून को तड़के गश्त के दौरान शहजाद, तालिब और इरशाद ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। इसमें सिपाही अरुण मलिक व एन वटी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी शहजाद को लोनी गाजियाबाद से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गोली चलाने वाले बाकी आरोपियों की जानकारी दी। शहजाद के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस शुक्रवार को वेद विहार, गाजियाबाद इरशाद के घर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने गोली चला दी। एक गोली एसएचओ की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी फायरिंग में सिपाही सचिन की गोली इरशाद के पैर में लगी। पुलिस आरोपी तालिब की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed