फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   army morale will be damaged general bipin rawat took the initiative to unite the three armies

सेना के मनोबल को पहुंचेगी क्षति: तीनों सेनाओं को एकसूत्र में पिरोने की जनरल बिपिन रावत ने की थी पहल

Thu, 09 Dec 2021 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Dec 2021 01:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने बुधवार को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना को अपूरनीय क्षति बताया। 

विज्ञापन
army morale will be damaged general bipin rawat took the initiative to unite the three armies
जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सेना के तीनों विंग (आर्मी, एयर फोर्स और नेवी) को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में पहल की थी। तीनों के एकसूत्र में बंधने से किसी भी युद्ध के वक्त में किसी भी हालात से सक्षम हो सके। इससे फौज के मनोबल पर गहरा असर पड़ेगा। एमआई-17 हेलीकॉप्टर को सभी लिहाज से सुरक्षित और सक्षम माना गया है, फिर भी इस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं के सामने आने तक इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन


2005 में भारतीय सेना से रिटायर्ड मेजर जनरल त्रिपत सिंह (विशिष्ट सेवा मेडल, सेवा मेडल) ने कहा कि 16 साल पहले रिटायर हुए और कई बार एमआई-17 में सफर का मौका मिला। सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मेजर जनरल सिंह ने कहा कि देश का यह बहुत बड़ा नुकसान है। 
विज्ञापन


मेजर जनरल सिंह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौसम, तकनीकी सहित सभी पहलुओं की छानबीन के बाद ही घटना की वजह साफ हो सकती है। ब्रिगेडियर किरण कृष्ण ने इस घटना से देश का गहरा नुकसान हुआ है। मौसम सहित तमाम कारण हैं, जिनकी जांच के बाद ही वजह साफ होगी। उन्होंने इस घटना की वजह में किसी तरह की साजिश की आशंका से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के निधन को बताया बेहद दुखद 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने बुधवार को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना को अपूरनीय क्षति बताया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति करार दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि इस घटना से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। दुर्घटना के वक्त जनरल रावत स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन के दौरे पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed