फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Areas of East Delhi Plunged into Darkness Questions Raised Over Women Safety Residents Troubled by Lack of Pol

Delhi: अंधेरे में डूबे पूर्वी दिल्ली के इलाके, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस गश्त की कमी से लोग परेशान

Tue, 14 Apr 2026 06:13 AM IST
Digvijay Singh सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 06:13 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के कई इलाके रात होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिन में चहल-पहल वाले ये क्षेत्र रात में डार्क स्पॉट्स में बदल जाते हैं, जहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो जाता है।

विज्ञापन
Areas of East Delhi Plunged into Darkness Questions Raised Over Women Safety Residents Troubled by Lack of Pol
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कई इलाके रात होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिन में चहल-पहल वाले ये क्षेत्र रात में डार्क स्पॉट्स में बदल जाते हैं, जहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो जाता है। सीमापुरी बस टर्मिनल के पीछे की सड़कें रात में पूरी तरह अंधेरे में रहती हैं। यहां मोबाइल झपटमारी और संदिग्ध गतिविधियों की घटनाएं आम हो गई हैं। वहीं आनंद विहार से दिलशाद गार्डन जाने वाले मार्ग पर रेलवे ट्रैक के नीचे स्थित यू-टर्न भी अंधेरे के कारण लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई इलाकों में महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खाली प्लॉट्स और पार्कों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की गश्त कम होने से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख डार्क स्पॉट -
आनंद विहार बस टर्मिनल के पीछे की सड़क
दिलशाद गार्डन पॉकेट-डी की गलियां
सीमापुरी की अंदरूनी सड़कें
आनंद विहार रेलवे ट्रैक के नीचे यू-टर्न

लोगों की जुबानी—
रात में यहां से गुजरना मजबूरी है, लेकिन अंधेरा बहुत डराता है। लाइट की व्यवस्था जरूरी है, तभी सुरक्षा महसूस होगी। - रेहाना (निवासी, सीमापुरी)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी लाइट ठीक नहीं हुई। पुलिस गश्त भी नहीं होती, जिससे डर बना रहता है। - मानसी (निवासी, दिलशाद गार्डन)
पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। अगर गश्त बढ़े तो माहौल फिर से सुरक्षित हो सकता है। - मो. कलीम (निवासी, सुंदर नगरी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed