Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AQI of 303 was recorded in Anand Vihar today upates other areas with ncr

दिल्ली की आबोहवा 'बहुत खराब': जनपथ में सुबह एक्यूआई 451, प्रदूषण तो घटा था लेकिन आज एनसीआर में भी बुरा हाल

Wed, 11 Nov 2026 08:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 08:26 AM IST
सार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 344 से घटकर 299 हो गया है। लेकिन बुधवार सुबह प्रदूषण का 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
AQI of 303 was recorded in Anand Vihar today upates other areas with ncr
वायु प्रदूषण - फोटो : Air Pollution

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआी) 344 से घटकर 299 पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली से एनसीआर तक के कई इलाकों में एक्यूआई 300 से 500 के करीब दर्ज किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 है, जो 'खराब' श्रेणी में है। वहीं, आनंद विहार में एक्यूआई 303 दर्ज किया गया है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

 



दिल्ली-एनसीआर में आज एक्यूआई का स्तर

सुबह 8:30 बजे का आंकड़ा
जनपथ (दिल्ली) - 451
आनंद विहार (दिल्ली) - 558
पंजाबी बाग (दिल्ली) -  508
गाजियाबाद - 590
नोएडा - 495
फरीदाबाद सेक्टर 11 - 509
गुरुग्राम - 400 

(नोट - यह सभी आंकड़े बुधवार सुबह 8:30 बजे के हैं, जो एक्यूआई डॉट इन से लिए गए हैं।)
Trending Videos

100 सबसे प्रदूषित शहरों में 91 भारत के, दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार
भारत में प्रदूषण की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। हाल यह है कि दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 91 शहर हैं। वास्तविक समय में हवा की गुणवत्ता और वायु प्रदूषण के स्तर की जानकारी देने वाली वेबसाइट एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम 7 बजे पंजाब का फरीदकोट दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 605 दर्ज किया गया। इस सूची में पाकिस्तान के तीन और चीन के 6 शहर शामिल थे। दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में ही हवा की सेहत में सुधार देखने को मिला है, हालांकि अभी भी यह खराब श्रेणी में ही बना हुआ है। दिवाली के दिन और उसके बाद दिल्ली का एक्यूआई 350 के पार दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का औसत एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया और 59 में से किसी भी निगरानी केंद्र में यह 400 के पार नहीं था, जबकि  दिवाली पर 20 से ज्यादा जगह एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था।

25 घंटे में दिल्ली की हवा से 61 फीसदी घटा पीएम 2.5
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से घटा है। महज 25 घंटे के अंतराल में हवा में मौजूद बेहद महीन प्रदूषक कण पीएम 2.5 की सांद्रता में करीब 61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 का स्तर भी करीब 43 फीसदी नीचे आया। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पोर्टल पर उपलब्ध प्रति घंटे के अवलोकन के मुताबिक, 9 नवंबर की रात 12 बजे पीएम 2.5 का स्तर 671.10 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था, जो 10 नवंबर की रात एक बजे घटकर 261.81 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रह गया।

इसी दौरान पीएम 10 का स्तर भी 659.31 से घटकर 378.58 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पर पहुंच गया यानी 25 घंटे में पीएम 10 की सांद्रता में 280.73 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर की कमी आई। आंकड़े बताते हैं कि दोनों प्रमुख प्रदूषकों के स्तर में गिरावट आई है। हालांकि, कमी के बावजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 की सांद्रता अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई थी।

पीएम 2.5 में सबसे तेज गिरावट
आंकड़ों में पीएम 2.5 में 409.29 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर की कमी दर्ज हुई है। प्रतिशत के लिहाज से यह करीब 61 फीसदी है। वहीं, पीएम 10 में 280.73 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर यानी करीब 42.6 फीसदी की गिरावट आई। पीएम 2.5 के बेहद छोटे कण सांस के जरिये फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में इसके स्तर में आई कमी को राहत के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed