फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   April was the hottest in Delhi for the second time in 52 years, the mercury reached 43.5 degrees

गर्मी का कहर : दिल्ली में 52 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा अप्रैल, पारा 43.5 डिग्री पहुंचा, यलो अलर्ट

Fri, 29 Apr 2022 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 05:57 AM IST
सार

इससे पहले साल 1969 से 2022 के बीच 18 अप्रैल 2010 में 43.7 डिग्री रहा था अधिकतम तापमान। विभाग ने यलो अलर्ट की चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
April was the hottest in Delhi for the second time in 52 years, the mercury reached 43.5 degrees
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में भीषण गर्मी ने बृहस्पतिवार को अप्रैल माह में नया रिकॉर्ड बना दिया है। लू व तपती गर्मी के बीच पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि बीते 52 सालों में दूसरी बार सबसे अधिक गर्म रहा। इससे पहले 1969 से 2022 के बीच 18 अप्रैल 2010 को 43.7 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचने का रिकॉर्ड है। विभाग ने यलो अलर्ट की चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि, शुक्रवार की शाम को आंधी-तूफान आने से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 43.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा दिनभर तेज धूप निकली रही और लू चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 16 से 59 फीसदी रहा। वहीं, दिल्ली के बाहरी इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


अभी तक नौ दिन चली लू
दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ बृहस्पतिवार को लू भी चली। इस कड़ी में अप्रैल में अभी तक लू वाले कुल नौ दिन दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 2010 में अप्रैल में 10 दिन लू चलने का रिकॉर्ड है। हालांकि, शुक्रवार से लेकर रविवार तक लू चलने की संभावना है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में ही 2010 का रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आंधी-बारिश की संभावना
राजधानी में आज पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि शाम को मौसम करवट ले सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बादलों की गर्जना हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।


दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व हिसार देशभर में सबसे गर्म
दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ बाहरी इलाकों में गंभीर स्तर की गर्मी रिकॉर्ड की गई है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 46 डिग्री सेल्सियस के साथ देशभर में सबसे गर्म इलाका रहा है। इसके अलावा हरियाणा के हिसार में भी पारा 46 रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद पंजाब का पटियाला 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। दिल्ली में पीतमपुरा में 45.2, नजफगढ़ में 45.4, मुंगेशपुर में 45.8, गुरुग्राम में 45.6 व  रिज में 45.1 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed