फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Applied Maths of CBSE should also be considered as a subject: UGC

सीबीएसई के एप्लाइड मैथ्स को भी माना जाए विषय : यूजीसी

Fri, 17 Sep 2021 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Applied Maths of CBSE should also be considered as a subject: UGC
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी राज्यों, विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को पत्र लिखकर कहा है कि वे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के एप्लाइड मैथ्स को भी मान्य विषय मानकर विद्यार्थियों को ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला दें। पत्र में कहा गया है कि सीबीएसई ने हाल में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए नया विषय एप्लाइड मैथमेटिक्स शुरू किया है। यह सामान्य मैथेमेटिक्स विषय की तरह ही ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए मान्य है।
विज्ञापन

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा है कि एप्लाइड मैथ्स को मुख्य साइंस कोर्सेज के अलावा ह्यूमेनिटीज व कॉमर्स कोर्स में दाखिले के लिए गणना में शामिल किया जा सकता है। यह एक नियमित शैक्षणिक विषय है और इसमें उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को दाखिले के लिए पात्रता तय करने को लेकर एग्रीगेट मार्क्स की गणना के लिए शामिल किया जा सकता है।एप्लाइड मैथ्स में 80 फीसदी मार्क्स थ्योरी और 20 फीसदी प्रैक्टिकल के होते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले, सीबीएसई ने यूजीसी को पत्र लिखा था कि कुछ विवि ने इकोनॉमिक्स, कॉमर्स और सोशल साइंस विषयों में दाखिले के लिए गणित की अनिवार्यता तय की है। कई कॉलेज और विवि एप्लाइड मैथ्स को दाखिले के लिए वैध नहीं मान रहे हैं। सीबीएसई ने इस संबंध में विवि को निर्देश जारी करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed