{"_id":"6a68d4653c0fe45f2c0952bd","slug":"applications-open-for-the-four-year-itep-course-at-du-ashram-news-c-340-1-del1011-147935-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू में चार वर्षीय आईटीईपी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू में चार वर्षीय आईटीईपी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
-दो अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले के इच्छुक सामान्य, ओबीसी व ईडब्लयूएस वर्ग के आवेदक 2 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक विश्वविद्यालय के आईटीईपी प्रवेश पोर्टल (https://itep.uod.ac.in/) पर 250 रुपये शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि एससी, एसटी, पीडब्लयूडी वर्ग के छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
सीट आवंटन (एलोकेशन) का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय की सलाह है कि आवेदक आवेदन करने से पहले आईटीईपी का बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदकों को प्रवेश संबंधी सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदक निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। दाखिले नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होंगे।