फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Application not submitted due to internet service close

इंटरनेट सेवा बंद होने से जम्मू-कश्मीर से नहीं हुए आवेदन

Tue, 13 Aug 2019 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Application not submitted due to internet service close
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया में जम्मू-कश्मीर से कई आवेदक इंटरनेट की उपलब्धता नहीं होने के कारण आवेदन ही नहीं कर पाए, जबकि 10 अगस्त तक चली आवेदन प्रक्रिया समाप्त भी हो गई। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के आवेदकों को मौका देने की गुहार डीयू के कार्यकारी परिषद सदस्यों ने लगाई है। उन्होंने इसके लिए कुलपति को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद सदस्यों डॉ. जे.एल गुप्ता और डॉ. राजेश झा ने डीयू कुलपति प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी को लिखे पत्र में आवेदन प्रक्रिया की तिथि बढ़ाने की मांग की है। डॉ. राजेश झा ने कहा कि अब एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। काफी उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर से हैं। अनुच्छेद-370 खत्म किए जाने के कारण जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं थी। इसलिए वह आवेदन नहीं कर पाएं हैं। ऐसे आवेदकों को समय सीमा बढ़ाकर आवेदन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। आवेदन का अवसर सबको मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed