फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Annual and semester fees can be paid in three to four installments

तीन-चार किस्तों में दे सकेंगे सालाना व सेमेस्टर फीस

Sun, 29 Aug 2021 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Annual and semester fees can be paid in three to four installments
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर कॉलेज छात्रों से एक साथ फीस नहीं ले सकेंगे। कोरोना महामारी के चलते अभिभावकों की दिक्कतों को समझते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सभी राज्यों और कॉलेजों को पत्र लिखा है। निर्देश दिया है कि सालाना और सेमेस्टर फीस एक साथ लेने की बजाय तीन से चार एक समान किस्तों में लेनी होगी। कोई भी कॉलेज पूरी फीस एक साथ पेमेंट के लिए दबाव न बनाए।
विज्ञापन

एआईसीटीई ने पत्र में कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन और आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण अभिभावकों पर दबाव डालना सही नहीं है। कॉलेजों को छात्रों तक इस राहत की जानकारी पहुंचानी होगी। कॉलेज प्रबंधन अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही छात्रों के मोबाइल नंबर व ईमेल पर सूचना भेजें।
विज्ञापन

शिक्षकों को नौकरी से नहीं निकालने का आदेश
कोई भी कॉलेज महामारी के दौरान शिक्षक की सेवाएं समाप्त नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा पूरा वेतन समय पर देना अनिवार्य है। यदि इस दौरान किसी शिक्षक की सेवाएं समाप्त की गई हैं, तो ऐसे आदेश को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट का प्रयोग मिलकर करें
कोरोना के चलते अधिकतर शिक्षण संस्थान बंद हैं। अधिकतर छात्र घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। कई छात्रों के पास ऑनलाइन क्लास के लिए इंटरनेट और जगह नहीं है। यदि कोई छात्र किसी कॉलेज कैंपस के आसपास रहता है, तो वह वहां जाकर सुविधा ले सकता है। कॉलेज छात्र का कॉलेज द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र जांचने के बाद उन्हें यह लाभ उठाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed