फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Annoyed by brother love marriage sister photo became obscene posted on social media police arrested sister-in-law

दिल्ली : ननद की फोटो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, भाई के प्रेम विवाह से थी नाराज

Wed, 23 Mar 2022 05:14 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 05:14 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैतपुर के सौरभ विहार में रहने वाली युवती ने 10 मार्च को दक्षिण-पूर्वी जिले के साइबर थाना प्रभारी कुलदीप शेखावत को शिकायत देकर बताया कि किसी ने उसकी फोटो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं।

विज्ञापन
Annoyed by brother love marriage sister photo became obscene posted on social media police arrested sister-in-law
arrest - फोटो : istock

विस्तार

ननद और भाभी के बीच हुए झगड़े में भाभी ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकत कर दी। उसने ननद की कई फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने भाभी और पीड़िता के भाई को मंगलवार को जैतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। भाभी ने पीड़िता के भाई के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। इस कारण पीड़ित युवती के भाई को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैतपुर के सौरभ विहार में रहने वाली युवती ने 10 मार्च को दक्षिण-पूर्वी जिले के साइबर थाना प्रभारी कुलदीप शेखावत को शिकायत देकर बताया कि किसी ने उसकी फोटो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं। युवती को उसकी सहेली ने फोन कर वायरल हो रही फोटो के बारे में बताया था।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को आईपी एड्रेस से पता लगा कि फोटो युवती के भाई के मोबाइल से डाली गईं। जांच की तो पता चला कि युवती की भाभी ने अपने पति के मोबाइल से फर्जी आईडी बनाकर ननद की पांच फोटो को अश्लील बनाया था और फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। साइबर थाना पुलिस ने भाभी व पीड़िता के भाई को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के प्रेम विवाह से नाराज थी
पीड़ित युवती के भाई ने प्रेम विवाह किया था। पीड़िता को प्रेम विवाह पसंद नहीं था। इस कारण ननद-भाभी में झगड़ा होता रहता था। भाभी ने ननद से बदला लेने के लिए उसे बदनाम करने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed