{"_id":"616c744f06c8aa46ce009d8d","slug":"announcement-of-skm-rail-will-stop-from-10-am-to-4-pm-today-will-not-damage-government-property-ashram-news-noi610925273","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा का एलान : आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रोकेंगे रेल, सरकारी संपत्ति को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा का एलान : आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रोकेंगे रेल, सरकारी संपत्ति को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान
विज्ञापन
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को देश व्यापी रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है। 18 अक्तूबर की सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच छह घंटे के लिए रेल यातायात बाधित करने का फैसला लिया गया है। मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान रेल संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। सभी संगठनों से अपील की है कि विरोध को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखें।
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में न्याय और केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करने सहित दूसरी मांगों के समर्थन में किसानों ने रेल रोको कार्यक्रम का ऐलान किया है। वहीं, लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों की अस्थियों के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं।
असामाजिक गतिविधियों से नहीं है मोर्चा का ताल्लुक
संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बॉर्डर पर हुई घटना पर एक बार फिर कहा है कि इस आंदोलन को समर्थन देने वालों का धन्यवाद, मगर किसी भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी व्यक्ति या समूह से उनका ताल्लुक नहीं है। पिछले 10 महीने से अधिक समय से किसान नए कृषि कानूनों से संबंधित मांगों पर डटे हुए हैं।