फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Announcement of SKM : Rail will stop from 10 am to 4 pm today, will not damage government property

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान : आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रोकेंगे रेल, सरकारी संपत्ति को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान

Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Announcement of SKM : Rail will stop from 10 am to 4 pm today, will not damage government property
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को देश व्यापी रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है। 18 अक्तूबर की सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच छह घंटे के लिए रेल यातायात बाधित करने का फैसला लिया गया है। मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान रेल संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। सभी संगठनों से अपील की है कि विरोध को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखें।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में न्याय और केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करने सहित दूसरी मांगों के समर्थन में किसानों ने रेल रोको कार्यक्रम का ऐलान किया है। वहीं, लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों की अस्थियों के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन

असामाजिक गतिविधियों से नहीं है मोर्चा का ताल्लुक
संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बॉर्डर पर हुई घटना पर एक बार फिर कहा है कि इस आंदोलन को समर्थन देने वालों का धन्यवाद, मगर किसी भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी व्यक्ति या समूह से उनका ताल्लुक नहीं है। पिछले 10 महीने से अधिक समय से किसान नए कृषि कानूनों से संबंधित मांगों पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed