फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ankit died due to injury in head

तिहाड़ जेल में हत्या: सिर में चोट लगने से हुई थी अंकित की मौत

Thu, 12 Aug 2021 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ankit died due to injury in head
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में गैंगस्टर अंकित गुर्जर की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी। चोट की वजह से सिर में अंदरूनी रूप से खून का रिसाव हो गया था। इस कारण अंकित की मौत हो गई थी। दूसरी तरफ हरी नगर थाना पुलिस हत्या के आरोपियों को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करने जा रही है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बना दी गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद हरी नगर थाना पुलिस ने अंकित गुर्जर की हत्या को लेकर जो एफआईआर दर्ज की है उसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कहा है कि अंकित के सिर पर भारी वस्तु के चोट के निशान थे।
विज्ञापन

इस चोट की वजह से सिर में अंदरूनी रूप से खून का रिसाव हो गया था। इस कारण अंकित की मौत हुई है। पुलिस ने एफआईआर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाल देते हुए कहा कि अंकित के शरीर पर कहां और कितनी बड़ी चोट है, पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जा रही है। आरोपियों को जल्द ही नोटिस भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस तिहाड़ जेल से सीसीटीवी फुटेज लेने का प्रयास कर रही है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि अंकित की सेल से मोबाइल फोन मिला था।

पूछताछ करने पर अंकित ने जेल अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था। इस पर जेल अधिकारियों व अंकित का झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में सिर में चोट लगने से अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed