{"_id":"5fe068bfd1aecd08dc2dce5f","slug":"anita-mukim-honoured-for-contribution-in-social-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सेवा के लिए अनीता मुकीम को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सेवा के लिए अनीता मुकीम को किया गया सम्मानित
Mon, 21 Dec 2020 02:49 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
अनिता मुकिम को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
ऑल मिडिया काउंसिल द्वारा कांस्टिट्यूशन क्लब में पांचवा राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि रामनिवास गोयल स्पीकर दिल्ली विधानसभा, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र जांगडा सांसद राज्यसभा, सुशील गुप्ता सांसद राज्यसभा, गीता शाक्य सांसद राज्यसभा, आरके ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीटुशन के चेयरमैन नरेश चंद्र बंसल, राजेंद्र सिंह राठौर व संस्था के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा और राष्ट्रीय महासचिव मनोज जोशी ने किया अनीता मुकीम को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यहां ऑल मिडिया कांउसिल द्वारा नवाजा गया।
विज्ञापन
अनीता मुकीम को सांसद गीता और माननीय रामनिवास गोयल ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया और शॉल ओढा कर सम्मानित किया। अनीता मुकीम ने इस हेतु काउसिंल का आभार व्यक्त किया और इस सम्मान को कोरोना वॉरियर्स को समर्पित किया।
विज्ञापन
पत्रकारिता, समाजसेवा, रंगमंच व चिकित्सा क्षेत्र के अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी यहां सम्मानित किया गया। डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. अजित जैन, डॉ. विकास डोगरा को चिकित्सा क्षेत्र में, शेर सिंह राणा, महेंद्र विश्वकर्मा, असरार अहमद खान, प्रदीप मकड़ को सामाजिक क्षेत्र में, अम्ब्रीश रंजन, राजेश शर्मा, शिव कुमार सिंह, पूनम सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा को पत्रकारिता में सम्मानित किया गया। माननीय रामनिवास जी ने इस वैश्विक महामारी में इस तरह के उत्साहवर्धक आयोजन हेतु कांउसिल को बधाई दी।
विज्ञापन