{"_id":"612597f08ebc3e79ed5f688e","slug":"animal-exchange-now-online-exchange-145-zoos-will-get-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनिमल एक्सचेंज : अब ऑनलाइन होगा आदान-प्रदान, 145 चिड़ियाघरों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनिमल एक्सचेंज : अब ऑनलाइन होगा आदान-प्रदान, 145 चिड़ियाघरों को मिलेगा लाभ
Wed, 25 Aug 2021 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:38 AM IST
सार
इस दिशा में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) काम कर रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ महीने के भीतर यह सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के चिड़ियाघरों के लिए एक अच्छी खबर है। अब चिड़ियाघर प्रशासन को एनिमल एक्सचेंज के लिए लंबा इंतजार व फोन करने की आवश्यकता नहीं है। वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस दिशा में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) काम कर रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ महीने के भीतर यह सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
देशभर में वन्यजीवों को एक चिड़ियाघर से दूसरे चिड़ियाघर में भेजने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण मंजूरी देता है। यह एक लंबी प्रक्रिया होती है, जिसमें चिड़ियाघर अपने स्तर तक मंजूरी देने के बाद अंतिम मंजूरी के लिए प्राधिकरण के पास प्रस्ताव भेजता है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि सीजेडए एनिमल एक्सचेंज की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत वेबसाइट पर ही प्रत्येक चिड़ियाघर का डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। चिड़ियाघर को जिस वन्यजीव की आवश्यकता होगी या फिर वह जिस वन्यजीव को अपने यहां से देने के लिए तैयार होगा। वह सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इस तरह करना होगा आवेदन
यदि किसी चिड़ियाघर को वन्यजीव चाहिए तो उसे देशभर के चिड़ियाघरों में फोन करने की आव्यशकता नहीं है। चिड़ियाघर को सीजेडए की वेबसाइट पर पहुंच अन्य चिड़ियाघरों के वन्यजीवों की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद वह उस चिड़ियाघर को रिक्वेस्ट डाल देगा। जैसे ही दूसरा चिड़ियाघर भी रिक्वेस्ट के लिए स्वीकृति दे देता है तो सीजेडए भी दोनों के प्रस्ताव पर मुहर लगा देगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। इसके बाद मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए वन्यजीवों को भेजा जा सकता है।
राष्ट्रीय चिड़ियाघर को भी लेनी होती है मंजूरी
राष्ट्रीय चिड़ियाघर देश का इकलौता ऐसा चिड़ियाघर है जो केंद्र के अंतगर्त आता है। इसके अलावा देश के तमाम चिड़ियाघर सीजेडए के अंतगर्त आते हैं। हालांकि, दूसरे चिड़ियाघरों से वन्यजीवों को लाने व भेजने के लिए दिल्ली चिड़ियाघर को भी सीजेडए से अंतिम मंजूरी लेनी होती है। इस सुविधा के बाद से दिल्ली के राष्ट्रीय चिड़ियाघर को भी वन्यीजवों के एक्सचेंज के लिए तेजी मिलेगी। क्योंकि, वर्तमान में कई ऐसे प्रस्ताव हैं जिनके तहत चिड़ियाघर में वन्यजीवों की 100 प्रजातियां करने पर जोर दिया जा रहा है।
देशभर के 145 चिड़ियाघरों को मिलेगा लाभ
देशभर में 145 ऐसे चिड़ियाघर हैं जो सीजेडए से मान्यता प्राप्त हैं। इसमें 17 बड़े श्रेणी के चिड़ियाघर, 24 मध्यम, 32 छोटे और 58 बहुत छोटे श्रेणी के चिड़ियाघर हैं। इसके अलावा 13 रेस्क्यू सेंटर व एक सर्कस है। इन सभी चिड़ियाघर को जगह, वन्यजीवों की संख्या, पर्यटकों के लिए सुविधा व वन्यजीवों की प्रजातियां के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।