फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   angry farmers stopped the work of noida airport foundation stone laying site due to non-fulfillment of demands

नोएडा एयरपोर्ट: मांगे पूरी ना होने से नाराज किसानों ने रोका शिलान्यास स्थल का काम, 25 नवंबर को शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 14 Nov 2021 04:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 04:44 PM IST
सार

शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली से एसपीजी के एडीजी जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन पर पहुंचे। एसपीजी ने जिला पुलिस-प्रशासन से कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
angry farmers stopped the work of noida airport foundation stone laying site due to non-fulfillment of demands
नाराज किसानों ने रोका शिलान्यास स्थल का काम - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 25 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम है। इससे पहले सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के सामने नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। दरअसल नाराज किसानों ने एयरपोर्ट के शिलान्यास स्थल का काम रविवार को रोक दिया। किसानों के इस कदम से पुलिस प्रशासन की हाथ-पैर फुले गए। आनन-फानन में किसानों को मनाने प्रयास किया गया। इस बीच खबर है कि नाराज किसानों ने एयरपोर्ट शिलान्यास स्थल की ईट भी उखाड़ कर  फेंक दी। 

विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया था। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए निरीक्षण किया। शिलान्यास कार्यक्रम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के एक किमी से अधिक के दायरे में सुरक्षा का घेरा बनाया जाएगा। इसमें सबसे पहले एसपीजी, फिर पैरा मिलिट्री और जिला पुलिस के जवान व अधिकारी मौजूद रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। 
विज्ञापन


1 किमी से अधिक का होगा सुरक्षा दायरा कार्यक्रम स्थल के चारों ओर
कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन, बम निरोधक देस्ता आदि के जरिये जांच कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। सभी को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिबंधित वस्तुुओं के अलावा काले रंगे के कपड़े आदि पर भी रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी का चयन
नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी तय कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान पूरी देखरेख मुुंबई की ब्रिजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी  करेगी। कंपनी पहले भी बड़े कार्यक्रम करा चुकी है। इस कंपनी ने लखनऊ में 2018 में हुए इनवेस्टर समिट के अलावा नमस्ते ट्रंप आदि कार्यक्रम को कराया था।

एसपीजी ने जुटाई  हेलीपैड, इमरजेंसी रास्ते की जानकारी
शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली से एसपीजी के एडीजी जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन पर पहुंचे। एसपीजी ने जिला पुलिस-प्रशासन से कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने हेलीपैड बनाने, भीड़ के लिए आवागमन के रास्ते सहित इमरजेंसी की स्थिति में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ले जाने के लिए रूटों की भी जानकारी जुटाई। 


एडीजी ने सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों को सुझाव दिए। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, ज्वाइंट सीपी लव कुमार, एडीसीपी विशाल पांडे, ओएसडी यमुना शैलेंद्र भाटिया, अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर रजनी कांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ये है किसानों की मांगें
- किसानों के मुआवजा संबंधित समस्याओं को दूर किया जाए।
- गांवों में पुरानी आबादियों को जहां का तहां छोड़ा जाए।
- किसानों में पुश्तैनी-गैर पुश्तैनी का भेद खत्म किया जाए।
- पांच-दस फीसदी भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति दी जाए।
- गांवों में नक्शा नीति खत्म या एक मानक तैयार किया जाए।
- 64 फीसदी मुआवजे के मामलों का निराकरण किया जाए।
- किसानों कोपांच व दस फीसदी भूखंड अलॉट हों।
- अतिक्रमण के नाम पर किसानों का शोषण बंद किया जाए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed