फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   An initiative to teach self-defense techniques to girls and women.

Delhi News: बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की पहल

Fri, 10 Jul 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
An initiative to teach self-defense techniques to girls and women.
नई दिल्ली।
विज्ञापन

सड़क हो, सार्वजनिक परिवहन या कार्यस्थल... महिलाओं की सुरक्षा आज भी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में उत्तर-पूर्व जिला प्रशासन ने बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की पहल की है। उत्तर पूर्व जिले के डीसी कार्यालय परिसर में निशुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्राएं और महिलाएं हिस्सा लेकर आत्मरक्षा की तकनीकें सीख रही हैं। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पाम स्ट्राइक, एल्बो स्ट्राइक, नी स्ट्राइक और फ्रंट किक जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया। साथ ही समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और आत्मविश्वास से कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। जिला प्रशासन का कहना है कि महिलाओं को केवल कानून के भरोसे छोड़ना पर्याप्त नहीं है। बल्कि जरूरत इस बात की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए खुद भी तैयार रहें। यह शिविर रोजाना शाम 5 से 6 बजे तक होगा। डीएम अजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों और महिलाओं को इस प्रशिक्षण से जोड़ें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed