Delhi: अमित मालवीय ने 'द वायर' के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपियों में ये लोग भी हैं शामिल
अमित मालवीय ने आरोप लगाया गया कि मीडिया कंपनी ने मेरी प्रतिष्ठा को खराब और धूमिल करने के लिए जाली दस्तावेज बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने न्यूज वेबसाइट 'द वायर' के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा के अमित मालवीय द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने 'द वायर' के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें अमित मालवीय ने आरोप लगाया गया कि मीडिया कंपनी ने मेरी प्रतिष्ठा को खराब और धूमिल करने के लिए जाली दस्तावेज बनाए।
BJP's Amit Malviya decides to file criminal & civil proceedings against 'The Wire'
"Not only will I be setting criminal process in motion but I'll also sue them in a civil court seeking damages as they forged documents with a view to malign & tarnish my reputation," he stated pic.twitter.com/vI9nGatL6f— ANI (@ANI) October 27, 2022विज्ञापन
बता दें कि इस शिकायत में ‘द वायर’ के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, संस्थापक संपादक सिद्धार्थ भाटिया व एमके वेणु और डिप्टी एडिटर और एग्जीक्यूटिव न्यूज प्रोड्यूसर जाह्नवी सेन का नाम शामिल है। गौरतलब है कि अमित मालवीय मौजूदा समय में भाजपा आईटी सेल के साथ पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।